ब्यूरो चीफ बन्नूराम यादव कोण्डागांव । राज्य शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का शत-प्रतिशत लाभ आमजन तक पहुंचाने के उद्देश्य से “बस्तर मुन्ने” कार्यक्रम के अंतर्गत जिले में ग्राम स्तरीय शिविरों का आयोजन 01 मई 2026 से किया जाएगा। इन शिविरों के माध्यम से ग्रामीणों को विभिन्न योजनाओं की जानकारी देने के साथ ही पात्र हितग्राहियों से मौके पर आवेदन लेकर उनका निराकरण किया जाएगा।
शिविरों का उद्देश्य
इन शिविरों का मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि कोई भी पात्र हितग्राही शासन की योजनाओं के लाभ से वंचित न रहे। शिविरों में विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहकर योजनाओं से संबंधित समस्याओं का समाधान करेंगे।
अधिकारियों की तैनाती
शिविरों के सुचारू संचालन हेतु संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को शिविर प्रभारी एवं सहायक प्रभारी के रूप में नियुक्त किया गया है। साथ ही सभी विभागों के अधिकारियों एवं मैदानी अमले को अनिवार्य रूप से उपस्थित रहने के निर्देश दिए गए हैं।
जनपद पंचायत कोण्डागांव में शिविर कार्यक्रम
01 मई, 04 मई, 06 मई एवं 08 मई 2026 को जनपद पंचायत कोण्डागांव के विभिन्न ग्रामों में शिविर आयोजित किए जाएंगे, जिनमें भीरागांव, कुम्हारपारा, मसौरा, गिरोला, सातगांव, पल्ली, चिलपुटी, डोंगरीगुड़ा, भिरावंड, धनपुर, लेमडी सहित अन्य ग्राम शामिल हैं।
जनपद पंचायत फरसगांव में शिविर कार्यक्रम
फरसगांव जनपद में 04 मई से 08 मई 2026 तक विभिन्न ग्रामों जैसे भोंगापाल, बानगांव, शंकरपुर, आमगांव, सिरपुर, पलना, झाकरी, भण्डारवण्डी, आलमेर, फरसगांव, देवगांव, मैनपुर, चिंगनार, पाटला सहित अनेक ग्रामों में शिविर आयोजित किए जाएंगे।
जनपद पंचायत केशकाल में शिविर कार्यक्रम
केशकाल जनपद में 02 मई से 08 मई 2026 तक खालेमुरवेण्ड, साल्हेभाट, कोदोभाट, गुडरीपारा, धनोरा, कर्रारमेटा, मुरनार, चिपरेल, डोंडेरापाल, माहुरबेड़ा, कुदाड़वाही सहित कई ग्रामों में शिविर लगाए जाएंगे।
जनपद पंचायत माकड़ी में शिविर कार्यक्रम
माकड़ी जनपद में 02 मई से 08 मई 2026 तक एरला, छिनारी, देवगांव, सोनाबेड़ा, कोकोड़ी, गुमड़ी, नेवरा, गागड़ा, सिवनी, माकड़ी, कोटवेल, तारगांव सहित विभिन्न ग्रामों में जनसमस्या निवारण शिविर आयोजित होंगे।
जनपद पंचायत बड़ेराजपुर में शिविर कार्यक्रम
बड़ेराजपुर जनपद में 01 मई, 04 मई, 06 मई एवं 08 मई 2026 को कोगेंरा, सोनपुर, बैजनपुरी, विश्रामपुरी, खरगांव, टेवंसा, बड़ेराजपुर, कोपरा, नौकाबेड़ा, धामनपुरी सहित अन्य ग्रामों में शिविर आयोजित किए जाएंगे।
नागरिकों से अपील
जिला प्रशासन ने सभी नागरिकों से अपील की है कि वे अपने-अपने ग्राम में आयोजित शिविरों में उपस्थित होकर आवश्यक दस्तावेजों के साथ आवेदन प्रस्तुत करें और शासन की योजनाओं का अधिकतम लाभ उठाएं।








