Buy Advt. Space

धनोरा में संपन्न हुआ बस्तर मुन्ने का अंतिम शिविर

By

ब्यूरो चीफ बन्नूराम कोण्डागांवकोण्डागांव, सुशासन तिहार एवं बस्तर मुन्ने कार्यक्रम के अंतर्गत जिले का अंतिम जिला स्तरीय शिविर गुरुवार को जनपद पंचायत केशकाल के ग्राम पंचायत धनोरा में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कांकेर सांसद श्री भोजराज नाग शामिल हुए। शिविर में विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

हितग्राहियों को मिला योजनाओं का लाभ

शिविर के दौरान विभिन्न शासकीय योजनाओं के पात्र हितग्राहियों को लाभान्वित किया गया। साथ ही विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों में ग्रामीणों को शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई। अधिकारियों ने योजनाओं की पात्रता, आवेदन प्रक्रिया और मिलने वाले लाभों के बारे में मार्गदर्शन प्रदान किया।

समस्याएं सुनीं, निराकरण के दिए निर्देश

कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों की समस्याओं और मांगों को गंभीरता से सुना गया। संबंधित विभागों के अधिकारियों को शिकायतों के त्वरित निराकरण और आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए ताकि आमजन को शीघ्र राहत मिल सके।

सांसद ने किया योजनाओं का लाभ लेने का आह्वान

अपने संबोधन में सांसद भोजराज नाग ने कहा कि सरकार की प्राथमिकता समाज के अंतिम व्यक्ति तक जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना है। उन्होंने ग्रामीणों से योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ लेने तथा पात्र लोगों को भी इन योजनाओं की जानकारी देने की अपील की।

पारदर्शी और समयबद्ध क्रियान्वयन का भरोसा

कार्यक्रम के अंत में जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि शासन की योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करते हुए पात्र हितग्राहियों को समयबद्ध एवं पारदर्शी तरीके से लाभ उपलब्ध कराया जाएगा।

जनप्रतिनिधियों की रही मौजूदगी

इस अवसर पर केशकाल विधानसभा के पूर्व विधायक सेवकराम नेताम, जनपद पंचायत अध्यक्ष नंदनी राकेश पोटाई, जिला पंचायत सदस्य कपिलकांत नाग, जनपद सदस्य हिरमो कुंजाम, संतोष सिंह सहित क्षेत्र के सरपंच, पंच और अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Leave a Comment