Buy Advt. Space

प्रभारी सचिव ने बदवर गांव में जनगणना कार्य का निरीक्षण

By

ब्यूरो चीफ बन्नूराम यादव कोंडागांव । जनगणना 2027 के तहत जिले में चल रहे कार्यों की निगरानी के लिए प्रभारी सचिव श्री भीम सिंह ने बुधवार को धनोरा तहसील के ग्राम बदवर का दौरा कर जनगणना कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने जमीनी स्तर पर चल रही प्रक्रिया का जायजा लिया और संबंधित कर्मचारियों से चर्चा की।

प्रथम चरण का कार्य जारी

जिले में जनगणना 2027 का प्रथम चरण 01 मई 2026 से प्रारंभ होकर 30 मई 2026 तक संचालित किया जा रहा है। इस चरण में मकान सूचीकरण एवं आवास गणना का कार्य किया जा रहा है, जो आगामी जनगणना प्रक्रिया की आधारशिला है।

प्रगणकों से किया सीधा संवाद

निरीक्षण के दौरान प्रभारी सचिव ने प्रगणकों से सीधे बातचीत कर कार्य की प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने एचएलओ मोबाइल ऐप के माध्यम से किए जा रहे डेटा संकलन की प्रक्रिया का भी अवलोकन किया।

सटीक और अद्यतन जानकारी पर जोर

प्रभारी सचिव ने प्रगणकों को निर्देशित किया कि वे सभी जानकारियां सही, अद्यतन और पारदर्शी तरीके से एकत्र करें, ताकि जनगणना के आंकड़े विश्वसनीय बन सकें। उन्होंने कार्य को जिम्मेदारी और समयबद्धता के साथ पूरा करने के निर्देश दिए।

दो चरणों में पूरी होगी जनगणना प्रक्रिया

उल्लेखनीय है कि जनगणना 2027 की पूरी प्रक्रिया दो चरणों में संपन्न की जाएगी। वर्तमान में पहले चरण के तहत मकान गणना का कार्य जारी है।

अधिकारी रहे उपस्थित

इस अवसर पर कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना, पुलिस अधीक्षक श्री आकाश श्रीश्रीमाल, जिला पंचायत सीईओ श्री अविनाश भोई, अपर कलेक्टर श्री चित्रकांत चाली ठाकुर, एसडीएम सुश्री आकांक्षा नायक, तहसीलदार धनोरा एवं चार्ज अधिकारी श्री विजय मिश्रा सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Comment