Buy Advt. Space

दुर्ग: भाजपा के संस्थापक सदस्य बिसे यादव का निधन

By



85 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस, आज होगा अंतिम संस्कार

दुर्ग।छत्तीसगढ़ भाजपा के लिए मंगलवार का दिन गमगीन रहा। पार्टी के संस्थापक सदस्य बिसे यादव का 85 वर्ष की आयु में निधन हो गया। बुधवार को उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

भाजपा की नींव मजबूत करने में निभाई अहम भूमिका

बिसे यादव ने दुर्ग में भाजपा को खड़ा करने और मजबूत आधार देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। वे न केवल संगठन के शुरुआती स्तंभों में से एक थे, बल्कि पूर्व मंत्री दिवंगत हेमचंद यादव और पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह को राजनीति में आगे लाने में भी उनका बड़ा योगदान रहा।

कार्यक्रम स्थगित

उनके निधन की खबर से भाजपा परिवार शोक में डूब गया। दुर्ग विधायक गजेंद्र यादव के मंत्री बनने पर भाजपा कार्यालय में होने वाला अभिनंदन कार्यक्रम स्थगित कर दिया गया है। यह कार्यक्रम अब गुरुवार को आयोजित किया जाएगा।

पार्टी और क्षेत्र में शोक की लहर

बिसे यादव के निधन से न केवल भाजपा संगठन, बल्कि पूरे दुर्ग जिले में शोक की लहर है। पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके योगदान को अविस्मरणीय बताया।

Leave a Comment