कांकेर। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले से धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाली एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। नाथिया नवागांव के पास स्थित ईशान वन में नशे में धुत चार युवकों का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वे भगवान राम और हनुमान जी की मूर्तियों पर थप्पड़ मारते हुए दिखाई दे रहे हैं।
वीडियो के सोशल मीडिया में फैलते ही क्षेत्र के लोगों में जबरदस्त आक्रोश फैल गया। हिन्दू समाज के लोगों ने इस कृत्य को आस्था पर सीधा प्रहार बताते हुए दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
तुरंत एक्शन, सभी आरोपी गिरफ्तार
घटना का संज्ञान लेते ही पुलिस हरकत में आई और त्वरित कार्रवाई करते हुए चारों आरोपियों को कोंडागांव जिले से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्यवाही जारी है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए सख्त से सख्त सजा दी जानी चाहिए, ताकि भविष्य में कोई भी धार्मिक भावनाओं से खिलवाड़ करने की हिम्मत न करे।
भगवान राम-हनुमान की मूर्तियों के साथ अभद्रता, नशे में धुत 4 युवक गिरफ्तार.. लोगों में उबाल..








