Buy Advt. Space

भिलाई स्पा सेंटर की आड़ में चल रहे अनैतिक देह व्यापार का भंडाफोड़, 5 आरोपी गिरफ्तार

By



सुपेला ! स्पा सेंटर की आड़ में चल रहा था अनैतिक देह व्यापार का गोरखधंधा
थाना सुपेला पुलिस ने रेड कार्रवाई कर संचालिका सहित 5 आरोपियों को किया गिरफ्तार
मुख्य आरोपी स्पा सेंटर मालिक अब भी फरार, तलाश जारी


मुखबिर की सूचना पर की गई सटीक कार्यवाही

दिनांक 25 जुलाई 2025 को थाना सुपेला पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि नेहरू नगर चौक कोटक महिंद्रा बैंक के पास स्थित ‘The Green Day Spa’ में युवतियों से अनैतिक कार्य कराकर अवैध रूप से धन अर्जित किया जा रहा है।

सूचना की पुष्टि उपरांत, थाना सुपेला पुलिस टीम द्वारा तत्काल दबिश दी गई। मौके पर मौजूद स्पा संचालिका और अन्य सहयोगियों से पूछताछ करने पर बड़ा खुलासा हुआ।

गिरफ्तार आरोपी

1. संध्या कुमारी, स्पा संचालिका, उम्र 34 वर्ष, निवासी सुपेला


2. अरविंद यादव, उम्र 30 वर्ष, निवासी सुपेला


3. आदित्य सिंह, उम्र 29 वर्ष, निवासी सुपेला


4. जैनम खातून, टेली कॉलर, निवासी सुपेला


5. योगिता गंधर्व, उम्र 23 वर्ष, निवासी सुपेला




जप्त सामग्री

06 नग मोबाइल फ़ोन

01 नग लेनोवा टैब

आधार कार्ड

08 नग डायरियाँ

04 रजिस्टर

आपत्तिजनक सामग्री (04 नग)

टाइप किए गए मोबाइल नंबरों का डाटा

नगदी राशि ₹600/-



जांच में खुलासा: टेली कॉलर करती थीं ग्राहकों को संपर्क

पूछताछ में पता चला कि टेली कॉलर जैनम खातून व योगिता गंधर्व ग्राहकों को फोन कर स्पा सर्विस के बहाने बुलाती थीं। इस गोरखधंधे में 4 अलग-अलग मोबाइल नंबरों का उपयोग किया जाता था।


कानूनी कार्यवाही

गिरफ्तार आरोपियों के विरुद्ध प्रकरण क्रमांक 857/2025 अंतर्गत अनैतिक देह व्यापार निवारण अधिनियम 1956 की धारा 3, 4, 5, 7 के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया गया है।
मुख्य आरोपी स्पा मालिक घटना के बाद से फरार है, जिसकी तलाश की जा रही है।

नगर पालिका को प्रतिवेदन

स्पा सेंटर का गुमास्ता लाइसेंस निरस्त कराने हेतु नगर पालिका को प्रतिवेदन भेजा गया है।


इन अधिकारियों की रही विशेष भूमिका

नगर पुलिस अधीक्षक श्री सत्यप्रकाश तिवारी

निरीक्षक विजय कुमार यादव

उनि मनीष वाजपेयी

प्र.आर. योगेश चंद्राकर, अमर सिंह

महिला रक्षा टीम प्रभारी संगीता मिश्रा

महिला आरक्षक: योगिता साहू, सरस्वती ठाकुर, दीपक साहू एवं म.आर. स्वाती कुर्रे



दुर्ग पुलिस का सख्त संदेश

“दुर्ग जिले में अनैतिक देह व्यापार जैसी आपराधिक गतिविधियों के विरुद्ध पुलिस की सख्त कार्यवाही जारी रहेगी। ऐसे गैरकानूनी कार्यों में लिप्त लोगों को बख्शा नहीं जाएगा।”थाना सुपेला, दुर्ग पुलिस




जनहित में सूचना
यदि आपको भी किसी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी हो, तो तुरंत अपनी नजदीकी पुलिस स्टेशन को सूचित करें या 112 पर कॉल करें।

Leave a Comment