गरियाबंद छुरा से पितेश्वर हरपाल की रिपोर्ट
गरियाबंद ! छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे की गिरफ्तारी के विरोध में पूरे प्रदेश भर में कांग्रेस पार्टी के द्वारा विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है वही गरियाबंद जिला में भी कांग्रेस कमिटी के तमाम नेताओं और कार्यकर्ताओं ने जम कर नारेबाजी करते हुए विरोध प्रदर्शन किया है। इस बीच बिन्द्रानवागढ़ विधायक जनक ध्रुव और गरियाबंद कांग्रेस पार्टी अध्यक्ष भाव सिंह साहू और जिला के तमाम नेता कार्यकर्ता भारी संख्या में मौजूद रहे वही पुलिस प्रशासन भी हाई अलर्ट मोड पर थी और दल बल के साथ पुलिस प्रशासन तिरंगा चौक पर भारी संख्या में तैनात दिखे।
प्रदर्शन को साथ देने आए विधायक जनक ध्रुव ने बताया की आज एक दिवसीय आर्थिक नाके बंदी किया जा रहा है, गरियाबंद जिला में हम सभी साथी युवा कार्यकर्ता और महिलाएं हमारे नाकाबंदी में सम्मिलित हुए है। अभी विधानसभा सत्र चल रहा है इस दौरान जब हमारी आवाज जनता के लिए हो चाहे किसान के लिए हो या फिर जल और वन की कटाई की बात करते है तो हमारे ऊपर इस प्रकार से कांग्रेस के नेताओं के परिवार के प्रति ED और CBI को झूठे आरोप में गिरफ्तार कर दिया जाता है और इस प्रकार से छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार चल रही है यह दोहरी सरकार कांग्रेस के आवाज को दबाने का काम कर रहा है इसको कांग्रेस का एक एक सिपाही बर्दाश नहीं करेगा जिस प्रकार से अंग्रेजों से हमारे कांग्रेसी के सिपाही लड़े थे इस प्रकार से भाजपा के डराने वाली सरकार से डरने वाले नहीं है।
जनक ध्रुव ( बिन्द्रानवागढ़ विधायक)
इस विरोध प्रदर्शन में कांग्रेश कमिटी जिला अध्यक्ष भाव सिंह साहू ने बताया की छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री के बेटे को जन्मदिन के दिन ED के द्वारा बिना समान जारी किए पांच दिन के लिए जेल में रखा है इसके विरोध में हम लोग पूरे जिला कांग्रेग कमिटी के नेतृत्व और प्रदेश कांग्रेस कमिटी के आदेश पर आर्थिक नाके बंदी कर हम लोग यहां चक्का जाम किए है।
भाव सिंह साहू (जिला कांग्रेस कमिटी अध्यक्ष गरियाबंद)








