Buy Advt. Space

जालबांधा में लंबे समय की प्रतीक्षा हुई समाप्त — शराब दुकान का हुआ शुभारंभ, पहले दिन उमड़ी भीड़

By



खैरागढ़ से रवि गहने की रिपोर्ट
छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले के अंतिम छोर पर बसे जालबांधा क्षेत्र में लंबे समय से शराब दुकान की मांग की जा रही थी। आखिरकार यह इंतजार अब खत्म हो गया है। आज से जालबांधा में देशी एवं विदेशी शराब की अधिकृत दुकान का संचालन शुरू हो गया है।

शराब दुकान खुलते ही पहले ही दिन मंदिरा प्रेमियों की भारी भीड़ देखने को मिली। क्षेत्रवासियों में उत्साह का माहौल है और लोग सुविधाजनक तरीके से अपनी पसंदीदा ब्रांड प्राप्त कर पा रहे हैं।

इस दुकान में देशी और विदेशी दोनों प्रकार की शराब उपलब्ध रहेगी, जिससे आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के उपभोक्ताओं को अब दूर-दराज नहीं जाना पड़ेगा।

दुकान का संचालन समय
🕙 सुबह 10:00 बजे से रात 10:00 बजे तक खुला रहेगा।

शिकायत या जानकारी हेतु टोल-फ्री नंबर: ☎ 14405

Leave a Comment