Buy Advt. Space

जालबांधा आंगनबाड़ी केंद्र में छत हो गई जर्जर छत गिरने से हो सकती बड़ी दुर्घटना, जिम्मेदार कौन??

By

खैरागढ़ से रवि गहने की रिपोर्ट

खैरागढ़ ! जालबांधा शेरगढ़ में आंगनबाड़ी केंद्र  2 में छत की प्लास्टर जर्जर  हो गई है


छत का प्लास्टर गिरने से नीचे बैठे बच्चों को कभी भी चोट लगने की  खतरा बढ़ा सकता  हैं खैरागढ़ ब्लॉक की ग्राम शेरगढ़ आंगनवाड़ी भवन की छत खराब हो चुका है

जगह-जगह से प्लास्टर उखड़ने लगा है जिससे  छत का प्लास्टर नीचे बैठे बच्चे को गिरता रहता है ऐसे में कभी भी बड़ी घटना हो सकती है 

जिम्मेदार विभाग भवन निर्माण को लेकर ध्यान नहीं दे रहा है

ग्राम शेरगढ़ में संचालित आंगनबाड़ी भवन का निर्माण लगभग 10 साल पहले बना हुआ

भवन की छत पूरी तरह से खराब हो चुका है जगह-जगह से पानी रिश्ता रहता है छत की प्लास्टर कभी भी गिर सकता है जिससे बच्चों को चोट लगने का डर बना रहता है दीवाल के प्लास्टर भी छोड़ रहा है ऐसे में  भवन की छत कभी भी गिरने की आशंका व्यक्त की जा रही है  आंगनवाड़ी भवन में कुल 25 बच्चे प्रतिदिन आंगनबाड़ी केंद्र पहुंचते हैं आंगनवाड़ी कार्यकर्ता ललित साहू ने बताया कि आंगनबाड़ी केंद्र में बच्चे प्रतिदिन पहुंचते हैं भवन की खराब होने से हादसे का डर बना रहता है


भवन की खराब होने की जानकारी उच्च अधिकारियों को दे चुके हैं लेकिन अब तक निर्माण को लेकर कोई जानकारी नहीं है वही भवन में बाउंड्रीबाल तो है लेकिन एक साइट की दरवाजा नहीं है  ऐसे में छोटे बच्चे खेलते खेलते बाहर निकल जाते हैं बच्चों की सुरक्षा के लिए बाउंड्री वॉल में दरवाजा नहीं होने से बच्चों की सुरक्षा को लेकर पलकों में भय बना रहता है

Leave a Comment