Buy Advt. Space

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर नगर पालिका द्वारा लगाया गया एक पेड़ मां के नाम

By

कोण्डागांव से बन्नूराम यादव की रिपोर्ट

कोण्डागांव ! नगर पालिका कोण्डागांव द्वारा पर्यावरण दिवस के अवसर पर विशेष अभियान चलाया गया, जिसमें एक पेड़ मां के नाम अंतर्गत शहर के स्थलों पर वृक्षारोपण किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में नगरपालिका अध्यक्ष श्री नरपति पटेल उपाध्यक्ष श्री जसकेतु उसेंडी एवं पार्षद गण उपस्थित रहे, इस अभियान के अंतर्गत मुक्तिधाम, स्विमिंग पूल परिसर एवं अन्य जगहों पर वृक्षारोपण का कार्य किया गया जिसमें लोगों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया मुख्य नगर पालिका अधिकारी दिनेश डे ने बताया कि पर्यावरण की संरक्षण के लिए वृक्षारोपण अत्यंत आवश्यक है इसके साथ ही भारत सरकार द्वारा एक नई पहल वूमेन फॉर ट्री का कैंपेन भी शुरू किया जा रहा है जिसमें स्व सहायता समूह की महिलाओं के द्वारा वृक्षारोपण कर उन्हें जिओ टैग करने का कार्य किया जाएगा इस कार्य हेतु शासन से महिलाओं को प्रति माह मानदेय भी एक वर्ष तक दिया जाएगा।

Leave a Comment