गरियाबंद! तहसील मुख्यालय मैनपुर नगर में सोमवार को कांग्रेस पार्टी ने संविधान बचाओ रैली निकाल कर भाजपा सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया इस अवसर पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बाबा साहेब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर पूजा अर्चना कर रैली का शुभारंभ किया जो मुख्य मार्ग से होते हुए बस स्टैंड विश्राम गृह तक पहुंची रैली में बिंद्रा नवागढ़ विधायक जन्म गुरु जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष भावसिंह साहू जिला पंचायत सदस्य संजय नेताजी समेत पूरे विधानसभा क्षेत्र से बड़ी संख्या मे कार्यकर्ता शामिल हुए।
दुर्गा मंच में आयोजित सभा को संबोधित करते हुए विधायक जनक ध्रुव ने भाजपा सरकार पर संविधान को कमजोर करने का आरोप लगाया और कहा कि देश का सामाजिक ताना-बाना खतरे में है।
जिला कांग्रेस अध्यक्ष भावसिंह साहू ने कहा कि आज जो भी लोग खुलकर सरकार की आलोचना कर पा रहे हैं वह केवल संविधान की वजह से संभव है लेकिन भाजपा सरकार इस संविधान को कमजोर करने का प्रयास कर रही है उन्होंने कहा कि जनता अब सरकार की नीतियों से त्रस्त हो चुकी है
स्कूल बंद कर शराब दुकानों का विस्तार
जिला पंचायत सदस्य संजय नेताम ने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा संविधान की मूल भावनाओं के लिए प्रतिबद्ध रही है जबकि भाजपा पिछले एक दशक से उनकी नीव को कमजोर कर रही है। ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष रामकृष्ण ध्रुव ने प्रदेश में स्कूलों को बंद किए जाने और शराब दुकानों के विस्तार पर सरकार की नियत पर सवाल उठाए। सभा में ब्लॉक कांग्रेस महामंत्री गेंदु यादव युगल किशोर पांडेय तनवीर राजपूत चंदा बारले नजीब बेग चित्रांश ध्रुव अमृत पटेल समेत कई नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे कार्यक्रम का संचालन गे॓दु यादव ने किया और आभार प्रदर्शन ब्लॉक अध्यक्ष रामकृष्ण ध्रुव ने किया









