Buy Advt. Space

प्री बीएड डीएलएड प्रवेश परीक्षा 22 मई को, केन्द्राध्यक्षों को दिया गया जिला स्तरीय प्रशिक्षणप्री बीएड डीएलएड प्रवेश परीक्षा में 8259 परीक्षार्थी होंगे शामिल

By

कोण्डागांव से बन्नूराम यादव की रिपोर्ट

कोंडागांव ! आगामी 22 मई को छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मण्डल द्वारा आयोजित प्री. बीएड एवं प्री. डीएलएड प्रवेश परीक्षा को लेकर शनिवार को अपर कलेक्टर श्री चित्रकांत चार्ली ठाकुर की उपस्थिति में जिला कार्यालय के प्रथम तल के सभाकक्ष में केन्द्राध्यक्षों को जिला स्तरीय प्रशिक्षण दिया गया। ज्ञात हो की 22 मई को प्री. बीएड एवं प्री. डीएल इडी के प्रवेश परीक्षा को दो पालियों में आयोजित की जायेगी जिसमें प्रथम पाली में प्री बीएड परीक्षा सुबह 10 बजे से दोपहर 12.15 बजे तक आयोजित की जाएगी, वहीं द्वितीय पाली में प्री. डीएलएड अपरान्ह 02 बजे से सायं 4.15 बजे तक आयोजित होगी।

प्रशिक्षण में अपर कलेक्टर ने प्रवेश परीक्षा में पारदर्शिता बनाए रखने एवं नियमों का पालन करने तथा परीक्षा केंद्रों की साफ-सफाई एवं मूलभूत सुविधा की व्यवस्था सुनिश्चित कराने हेतु केन्द्राध्यक्षों को निर्देशित किया। साथ ही परीक्षा केन्द्रों के प्रवेश द्वार पर प्रभारी की नियुक्ति, प्रवेश के पूर्व परीक्षार्थी के प्रवेश पत्र व पहचान पत्र की अच्छी तरह जॉच एवं मुख्य द्वार पर परीक्षा केन्द्र क्रमांक नाम और परीक्षा का नाम बड़े अक्षरों में लिखवाने के निर्देश दिए। जिले में आयोजित प्री. बीएड परीक्षा के लिए 13 केंद्र बनाया गया है और इस परीक्षा में 3323 परीक्षार्थी शामिल होंगे एवं प्री. डीएलएड प्रवेश परीक्षा के लिए 21 परीक्षा केंद्र बनाया गया है जिसमें 4936 परीक्षार्थी शामिल होंगे। परीक्षा केन्द्रों में 10 बजे से 12:15 तक और 2 बजे से 04:15 बाद प्रवेश पूर्णत वर्जित रहेगी। परीक्षा केन्द्रों में प्रथम पाली में 10 बजे के बाद और द्वितीय पाली में 2 बजे के बाद प्रवेश पूर्णत वर्जित रहेगा । परीक्षार्थियों को व्यापम के दिए निर्देशों का पालन करना होगा। परीक्षार्थियों को व्यापम के दिए निर्देशों का पालन करना होगा। प्रशिक्षण में नोडल अधिकारी, सहायक नोडल अधिकारी सभी केंद्राध्यक्ष और आब्जर्वर उपस्थित रहे।

Leave a Comment