Buy Advt. Space

कलेक्टर ने पीएम श्री स्कूल में समर कैंप का किया अवलोकन

By

कोण्डागांव से बन्नूराम यादव की रिपोर्ट

कोंडागांव !  कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना ने बुधवार को पीएम श्री एमजीएम स्कूल में आयोजित समर कैंप का अवलोकन किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने बच्चों द्वारा प्रस्तुत रंगोली, पेंटिंग, क्राफ्ट वर्क, डांस और हैंडीक्राफ्ट जैसी गतिविधियों की सराहना की।


कलेक्टर ने बच्चों की पब्लिक स्पीकिंग और कम्युनिकेशन स्किल्स की प्रशंसा करते हुए कहा कि बच्चों को मंच प्रदान कर पब्लिक में बोलने के अवसर दिए जाने चाहिए, जिससे उनके आत्मविश्वास का विकास हो सके। उन्होंने समर कैंप को और अधिक रचनात्मक बनाने की सलाह दी और बच्चों को उससे जुड़ाव बनाए रखने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर उन्होंने बच्चों को चॉकलेट वितरित की और उनके प्रयासों की सराहना की।


कार्यक्रम में जिला शिक्षा अधिकारी श्रीमती भारती प्रधान, प्राचार्य, डीएमसी, खंड शिक्षा अधिकारी तथा खंड स्रोत समन्वयक उपस्थित रहे। सभी ने कलेक्टर का आभार व्यक्त किया। साथ ही उपस्थित पालकों ने भी समर कैंप के आयोजन की सराहना की।

Leave a Comment