Buy Advt. Space

सुशासन तिहार 2025 ग्राम कोनगुड़ में समाधान शिविर में ग्रामीणों को मिला योजनाओं का लाभ महिला बाल विकास ने कराया अन्न प्रासन एवं गोद भराई

By

कोण्डागांव से बन्नूराम यादव की रिपोर्ट

कोंडागांव ! छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी पहल आम जनता के समस्याओं का निराकरण उनके द्वार तक पहुंचाने के उद्देश्य से सुशासन तिहार 2025 अंतर्गत विकासखण्ड फरसगांव के ग्राम पंचायत कोनगुड़ में शनिवार क्लस्टर स्तरीय समाधान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में जनप्रतिनिधि, जिला स्तरीय, खण्ड स्तरीय अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे। जिनके द्वारा प्रथम चरण में प्राप्त आवेदनों का निराकरण की जानकारी क्लस्टर के 11 पंचायतों को दिया गया।

शिविर का शुभारंभ जनपद पंचायत फरसगांव के अध्यक्ष श्री मानकु राम नेताम, जिला पंचायत सदस्य श्री जयलाल नाग, जनपद सदस्य श्री सुकालूराम, जनपद सदस्य श्री निर्मल नाग, सरपंच, पंच गांयता पुजारी के द्वारा किया गया। शिविर का संचालन श्री अविनाश भोई मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत के द्वारा किया गया। शिविर में कुल 294 आवेदन प्राप्त हुये जिनमें से 10 आवेदनों को मौके पर निराकरण किया गया शेष आवेदनों को संबंधित विभाग के द्वारा किया जा कर आवेदकों को सूचित किया जाएगा। समाधान शिविर में स्वास्थ्य विभाग के द्वारा 181 ग्रामीणों की स्वास्थ्य जांच, च्वाईस सेंटरों के द्वारा 37 आवेदकों का आधार कार्ड बनाया गया। उद्यान विभाग के द्वारा 33 सब्जी बीज, मत्स्य विभाग के द्वारा 02 जाली, 08 मनरेगा जॉब कार्ड, 12 केसीसी किसान कार्ड, 11 मच्छर दानी, 41 राशन कार्ड, जाति आय, निवास प्रमाण पत्र वितरण संबंधित विभाग के द्वारा किया गया, जिसे पाकर ग्रामीणजन उत्साहित नजर आए। इस अवसर पर महिला बाल विकास विभाग के द्वारा 02 गर्भवती माताओं का गोद भराई एवं 02 बच्चों का अन्नप्रासन भी कराया गया।
शिविर में शिविर प्रभारी श्री अश्वन कुमार पुसाम अनुविभागीय अधिकारी राजस्व फरसगांव, श्री रूपेन्द्र नेताम मु०का०अ०, तहसीलदार धनोरा नायब तहसीलदार फरसगांव जिला स्तरीय विभिन्न विभाग के अधिकारी कर्मचारी गण, सरपंच, पंच, आम ग्रामीण जन उपस्थित रहे।

Leave a Comment