Buy Advt. Space

कलेक्टर ने चिपावण्ड में स्कूल एवं छात्रावास भवन का किया निरीक्षण

By

कोण्डागांव से बन्नूराम यादव की रिपोर्ट

कोण्डागांव !  कलेक्टर श्रीमती नुपूर राशि पन्ना ने आज कोण्डागांव विकासखण्ड अंतर्गत ग्राम चिपावण्ड में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के नवनिर्मित भवन का निरीक्षण किया और शेष सभी बचे हुए कार्यों को शीघ्र पूर्ण करने को कहा। उन्होंने वहां सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए और कहा कि नये भवन में सीपेज की समस्या न हो। इसके बाद उन्होंने प्री-मैट्रिक बालक छात्रावास का निरीक्षण कर स्वच्छता और सुव्यवस्थित रख-रखाव पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। उन्होंने किचन शेड के निर्माण कार्य को भी शीघ्र पूर्ण करने के लिए कहा। इस दौरान जिला पंचायत सीईओ श्री अविनाशा भोई, डिप्टी कलेक्टर एवं प्रभारी सहायक आयुक्त सुश्री निकिता मरकाम, जनपद पंचायत कोण्डागांव की सीईओ सुश्री आकांक्षा नायक सहित लोक निर्माण विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।

Related News

Leave a Comment