Buy Advt. Space

नीट परीक्षा आयोजन की तैयारी को लेकर कलेक्टर एवं एसपी ने किया परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण

By

कोण्डागांव से बन्नूराम यादव की रिपोर्ट

कोंडागांव ! नीट परीक्षा के आयोजन की तैयारी के मद्देनजर कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना और एसपी वाय अक्षय कुमार ने आज परीक्षा के लिए निर्धारित परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय तहसीलपारा, शासकीय बालक विद्यालय और स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय जामकोट पारा केन्द्रों का निरीक्षण कर सभी आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लिया और शांतिपूर्ण एवं पारदर्शी ढंग से परीक्षा संपन्न कराने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने परीक्षा केंद्रों में सुव्यवस्थित बैठक व्यवस्था के साथ साफ सफाई सुनिश्चित करने को कहा। साथ ही गर्मी को देखते हुए पेयजल एवं पंखे की समुचित व्यवस्था के निर्देश दिए। कलेक्टर और एसपी ने सुव्यवस्थित प्रवेश व्यवस्था, सीसीटीवी कैमरे, सुरक्षा व्यवस्था और वाहनों के लिए पार्किंग व्यवस्था के साथ ही नकल रोकने के लिए परीक्षा केन्द्रों में कड़ी निगरानी रखने हेतु निर्देशित किया। कलेक्टर ने जिला शिक्षा अधिकारी को सभी स्कूलों में साफ सफाई व्यवस्था दुरुस्त रखने के सख्त निर्देश दिए। इस अवसर पर एस डी एम श्री अजय उरांव, डिप्टी कलेक्टर सुश्री निकिता मरकाम सहित शिक्षा विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।
उल्लेखनीय है कि नीट परीक्षा का आयोजन आगामी माह में 04 मई को होने जा रहा है। इसके लिए जिले में 03 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जिसमें 503 परीक्षार्थी शामिल होंगे।

Related News

Leave a Comment