Buy Advt. Space

छ.ग. ग्रामीण सड़क विकास अभिकरण के अधीक्षण अभियंता ने किया संधारण एवं नवीनीकरण कार्यों का निरीक्षण

By

कोण्डागांव से बन्नूराम यादव की रिपोर्ट

गुणवत्ता और निर्धारित मापदंडों के अनुरूप कार्य सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

कोण्डागांव ! छत्तीसगढ़ ग्रामीण सड़क विकास अभिकरण, रायपुर के अधीक्षण अभियंता श्री अशोक देवांगन ने 20 अप्रैल को कोण्डागांव जिले में चल रहे नवीनीकरण एवं संधारण कार्यों का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने निर्माणाधीन परियोजनाओं की गुणवत्ता की समीक्षा की और सभी कार्यों को निर्धारित मापदंडों के अनुरूप व समयसीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए। कोण्डागांव में जारी संधारण कार्यों का जायजा लेते हुए उन्होंने सड़कों के बेहतर रखरखाव हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

इस दौरान उपस्थित सहायक अभियंता एवं उप अभियंताओं को कार्य की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। साथ ही संधारण अवधि के भीतर कार्य नहीं करने वाले ठेकेदारों पर नियमानुसार कार्रवाई करने के निर्देश कार्यपालन अभियंता को दिए गए। उन्होंने नवीनीकरण कार्यों को भी समयबद्ध एवं मानक अनुरूप ढंग से पूर्ण करने की आवश्यकता पर बल दिया।

Leave a Comment