डुडेरा। आज दिनांक 13 अप्रैल लगभग दोपहर को दुर्ग के डुडेरा स्थित नर्सरी में लटकता हुआ मिला शव, शव मिलने के बाद पूरे डुडेरा में सनसनी का माहौल है क्योंकि बताया जा रहा है कि शव डुडेरा की किसी व्यक्ति का नहीं है और जिस प्रकार वह लटका हुआ दिख रहा है उससे लोगों में दहशत का माहौल है क्योंकि बाडी आधी सड़ चुकी है और कई दिन बीत चुके हैं अंदाज़ यह लगाया जा रहा है कि युवक ने फांसी नहीं लगाई है बल्कि उसका शव हत्या करने के बाद इस प्रकार डुडेरा नर्सरी में लगाया गया है वह सुसाइड लगे फिलहाल आगाज़ न्यूज़ इसकी पुष्टि नहीं करता।
बहरहाल शव की शिनाख्त के बाद ही पुलिस मामले की गुथ्थी को सुलझाकर मामले का खुलासा कर सकती हैं उतई पुलिस ने बाडी को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।








