दीनदयाल यदु
छुईखदान । छुईखदान दुबेलिया तेली साहू समाज द्वारा जिला स्तरीय कर्मा जयंती एवं विशाल भव्य शोभा यात्रा का आयोजन 25 मार्च को 11:00 बजे से छुईखदान श्यामपुर में किया गया है समाज के सह सचिव सी. आर. साहू ने बताया कि कार्यक्रम में सामाजिक जनों की उपस्थिति सुनिश्चित करने गांव-गांव में स्वजातीय भाईयों की बैठक लेकर प्रचार प्रसार किया जा रहा है कार्यक्रम 25 मार्च को 11:00 बजे से श्यामपुर के सामाजिक भवन से भक्त माता कर्मा की पूजा अर्चना एवं आरती के साथ कार्यक्रम प्रारंभ होगा तत्पश्चात भव्य शोभायात्रा निकाली जायेगी शोभा यात्रा छुईखदान के जय स्तम्भ चौक, बस स्टैंड, बाजार लाइन ,जैन मोहल्ला होते हुए वापस सामाजिक भवन श्यामपुर पहुंचेगी जहां पर समाज के पदाधिकारी के द्वारा भक्त माता कर्मा की जयंती पर उनकी जीवनी पर प्रकाश डालेंगे।
छुई खदान ब्लॉक, खैरागढ़ ब्लॉक, गंडई ब्लॉक के समाज के सभी पदाधिकारीयो,युवा प्रकोष्ठ ,महिला प्रकोष्ठ एवं स्वजातीय बंधुओ को कार्यकम में बड़ी संख्या में उपस्थित होने की अपील की गई है कार्यक्रम का समापन महाप्रसादी के साथ होगा।








