Buy Advt. Space

राजिम कुंभकल्प मेले तैनात सुरक्षा बलों द्वारा ड्यूटी के साथ-साथ मानवता का भी परिचय दे रहे हैं।

By




गरियाबंद से नूतन साहू की रिपोर्ट
मेला देखने आए श्रद्धालुओं का कीमती वस्तु बैग,पर्स, मोबाइल एवं अन्य वस्तु गुमने पर खोया पाया टीम के द्वारा संबंधित को सुपूर्द किया जा रहा है।

गरियाबंद ! राजिम कुंभ कल्प मेला 2025 में तैनात सुरक्षा बलों के द्वारा ड्यूटी के साथ-साथ मानवता का भी परिचय दे रहे हैं।  राजिम मेला घूमने आए श्रद्धालुओं का मेला घूमते समय कोई कीमती वस्तु गुम जाता है तो उसकी सूचना खोया पाया टीम या पुलिस कंट्रोल रूम को देने पर उसकी खोजबीन की जाती है। खोजबीन उपरांत गुमा हुआ वस्तु मिलने पर संबंधित से संपर्क कर उसे सुरक्षित सुपुर्द किया जा रहा है। 


मेला घूमने आए टेमन दीवान पिता होरी लाल दिवान निवासी नारधा जिला धमतरी का पर्स शाम को मेला में गुम हो गया। जिसमें उनके पैन कार्ड आधार कार्ड एटीएम के साथ अन्य वस्तु भी थे। जिसे नारायण स्वामी निवासी रायपुर द्वारा मेला कंट्रोल में देने पर पर्स में मिला संपर्क नंबर पर संपर्क कर पर्स मालिक को सुपर्द किया गया उसी प्रकार महेश ध्रुव पिता अनिल ध्रुव 24 निवासी तरी थाना नवापारा जिला रायपुर जिसका मोबाइल Realmi नदी किनारे गुम गया था साथ ही खेमन  साहू पिता डाहरु राम 22 वर्ष निवासी चंद्रसुर जिला धमतरी का मोबाइल मीना बाजार में गुम हो गया था। जिसे मालिक का पहचान होने पर सुपुर्द किया गया।


किसी भी व्यक्ति काछोटा सा वस्तु गुम हो जाती है तो बहुत दुख होती है और वह खोया हुआ वास्तु उस व्यक्ति को पूनः मिल जाता है तो उसकी खुशी दोगुना हो जाती है। यह खुशी लौटने का काम राजिम मेले में तैनात सुरक्षा कर्मियों के द्वारा किया जा रहा है जिसकी आम जनता के द्वारा भूरी भूरी प्रशंसा की जा रही है।

Leave a Comment