Buy Advt. Space

स्थाई वारंटी नदीम मेमन  गिरफ्तार

By

खैरागढ़ से दीनदयाल यदु की रिपोर्ट

खैरागढ़।  पुलिस अधीक्षक खैरागढ़-छुईखदान-गंडई त्रिलोक बंसल (भा. पु. से.) अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक निमेश कुमार गौतम के निर्देशन पर अनुविभागीय अधिकारी खैरागढ़  लाल चंद मोहले व थाना प्रभारी  अनिल शर्मा के दिशा निर्देश में  न्यायालय खैरागढ़ के प्रक. क्र. 3341/2019 धारा 138 NIA Act के स्थाई वारंटी नदीम मेमन पिता नासीर उम्र 32 साल मेनन निवासी प्रोपराइटर ए आर मार्केटिंग इलेक्ट्रॉनिक्स सांस्कृतिक भवन के पास खैरागढ़ थाना खैरागढ़ जिला केसीजी  जो वर्ष 2019 के प्रकरण में  लगातार न्यायालय उपस्थित नहीं होता था , इसी तारतम्य में खैरागढ़ पुलिस को सूचना मिला कि उक्त वारंटी अपना अलग-अलग ठीकाना बदल-बदल कर अलग-अलग क्षेत्र में लुक छिपकर रह रहा  है कि सूचना के आधार पर तत्काल टीम के द्वारा स्थायी वारंटी को घेराबंदी कर पकडा गया एवं माननीय न्यायालय में पेश किया गया है। इसी प्रकार जिले के अन्य फरार स्थायी वारंटी एवं गिरफ्तारी वारंटियों की पता तलाश की कार्यवाही लगातार जारी रहेगा।


उपरोक्त कार्यवाही में सहायक उप निरीक्षक झगरूराम बांधे, प्रधान आरक्षक शिवलाल वर्मा,आरक्षक चंद्रविजय सिंह, अनिल धुर्वे म आर शिव कुमारी जगत का विशेष योगदान रहा l

Leave a Comment