खैरागढ़ से रवि गहने की रिपोर्ट
खैरागढ़ ! खैरागढ़ कोऑपरेटिव बैंक में गुरुवार दोपहर को चोरी की घटना सामने आई। जानकारी अनुसार चिचका निवासी महेश धनकर रुपए निकलने बैंक पहुंचे थे विड्रॉल भरने के पास बैंक कर्मी ने 195000 रुपए दिए।

उसी दौरान काउंटर के पास से अज्ञात चोर ने पैसा छीनकर भागने की कोशिश किया लेकिन बैंक में पैसा निकालने पहुंचे अन्य लोगों ने आरोपी चोर को पकड़ने के लिए चिल्लाए तो आरोपी सभी की आवाज सुनकर पैसा मौके छोड़कर अपनी बाइक क्रमांक सीजी 07 एलसी 6796 में अन्य 2 साथी के साथ भाग गए। जिसके बाद महेश धनकर ने पुलिस को सूचना दी पुलिस मौके पर पहुंच कर सीसीटीवी फुटेज खंगालना शुरू कर दिया है।








