खैरागढ़ से दीनदयाल यदु की रिपोर्ट
छुईखदान/ साल्हेवारा । 7 जनवरी दिन मंगलवार की शाम 5 बजे साल्हेवारा से मीडिया साथी ओमकेश पांडे से मिली जानकारी अनुसार बता दे कि मंगलवार को दोपहर 3 बजे वन विभाग के अधिकारियों ने साल्हेवारा वन परिक्षेत्र के भाजीडोंगरी नर्सरी PF 116 में बांस वृक्षारोपण क्षेत्र में बांस भिर्रा छटाई कार्य का निरीक्षण किया गया । वन मंडल गंडई एसडीओ अमृत लाल खूंटे ने जानकारी देते हुए बताया कि नर्सरी में पौधों और वन औषधी के सम्बन्ध में विस्तार से विशेषज्ञ द्वारा जानकारी दी गईं बांस क्षेत्र PF116 में बांस छटाई,कटाई,भिर्रा सफाई, बांस की विभिन्न प्रजातियों और उनका रोपण, उपयोग आदि के सम्बन्ध में विस्तार पुर्वक जानकारी दी गईं।

उप वनमंडलाधिकारी, गंडई श्री अमृतलाल खुटे, वन परिक्षेत्र अधिकारी गंडई श्री संतोष कुमार ठाकुर, वन परिक्षेत्र अधिकारी साल्हेवारा श्री दिलीप बंजारी, सहायक परिक्षेत्र अधिकारी श्री हेमंत पांडे, श्री आनंद यादव, श्री सन्तुराम ठाकुर, श्री सुशर्मा प्रसाद उपस्थित रहे।








