Buy Advt. Space

कलेक्टर ने केशकाल घाटी के उन्नयन कार्य में तेजी लाने के दिए निर्देश

By



कोंडागांव !  कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत ने केशकाल घाटी पहुंचकर उन्नयन कार्य का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने एनएच के अधिकारियों और ठेकेदार को युद्धस्तर पर कार्य करते हुए निर्धारित समय सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए। घाटी के निरीक्षण के दौरान उन्होंने क्रांकिटीकरण और डामरीकरण कार्य को देखा और गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने को कहा।   उन्होंने ठेकेदार को निर्देशित किया कि लेबर की संख्या बढ़ाते हुए कार्य में तेजी लाएं। साथ ही उन्होंने डस्ट को जल्द हटाने के निर्देश दिए। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ श्री अविनाश भोई, एस डी एम केशकाल अंकित चौहान सहित एन एच के अधिकारी उपस्थित थे।

Leave a Comment