Buy Advt. Space

नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को कोण्डागांव पुलिस ने चंद घंटों में किया गिरफ्तार

By

आरोपी गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया

ब्यूरो चीफ बन्नूराम यादव कोण्डागांव। कोण्डागांव, कोण्डागांव पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को घटना की रिपोर्ट के कुछ घंटों के भीतर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से संबंधित कार्रवाई पूरी करने के बाद उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

नाबालिग को घर से ले जाने की मिली थी शिकायत

पुलिस के अनुसार, 05 अक्टूबर 2026 को आलवेडा पारा निवासी प्रार्थी ने थाना कोण्डागांव में रिपोर्ट दर्ज कराई कि रात्रि करीब 1 बजे किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा उसकी नाबालिग पुत्री को घर से ले जाया गया है।

प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना कोण्डागांव में अपराध क्रमांक 311/2026 के तहत धारा 137(2) बीएनएस में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना एवं नाबालिग की पतासाजी शुरू की गई।

पुराना बस स्टैंड क्षेत्र से पीड़िता बरामद

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक श्री पंकज चंद्रा (भापुसे) ने आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश दिए। उनके निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कपिल चन्द्रा एवं एसडीओपी कोण्डागांव श्री रूपेश कुमार के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी निरीक्षक सौरभ उपाध्याय के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई।

पुलिस टीम ने लगातार पतासाजी करते हुए 05 अक्टूबर 2026 को नाबालिग पीड़िता को कोण्डागांव के पुराना बस स्टैंड क्षेत्र से बरामद किया।

पूछताछ के बाद आरोपी के खिलाफ बढ़ाई गई धाराएं

पुलिस ने मामले में आरोपी डीजेवर गौतम उर्फ राजपूत, उम्र 22 वर्ष, निवासी भेलावापदर पारा, कोण्डागांव को हिरासत में लेकर पूछताछ की।

विवेचना के दौरान प्राप्त तथ्यों, पीड़िता के कथन एवं उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आरोपी द्वारा नाबालिग के साथ दुष्कर्म किए जाने की बात सामने आई। इसके बाद प्रकरण में धारा 64(1), 64(2)(ड) बीएनएस एवं पॉक्सो एक्ट की धारा 6 जोड़ी गई।

आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया

पुलिस के अनुसार आरोपी को 06 अक्टूबर 2026 को विधिवत गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी की सूचना परिजनों को देने के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

पुलिस टीम का रहा विशेष योगदान

पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक सौरभ उपाध्याय, प्रशिक्षु उप निरीक्षक इला विश्वकर्मा, सउनि अनिता मेश्राम, आरक्षक बेदराम चंदेल, महिला आरक्षक जमुना कश्यप एवं श्यामवती नाग का विशेष योगदान रहा।

महिला एवं बाल अपराधों पर त्वरित कार्रवाई

कोण्डागांव पुलिस ने कहा कि महिला एवं बाल अपराधों के प्रति पुलिस पूरी तरह संवेदनशील और गंभीर है। ऐसे मामलों में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों को कानून के दायरे में लाने तथा पीड़ितों को न्याय दिलाने के लिए पुलिस प्रतिबद्ध है।

Leave a Comment