Buy Advt. Space

मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत 260 तीर्थयात्री यात्रा पर रवाना

By

शिरडी साईं धाम, शनि शिंगणापुर और त्र्यंबकेश्वर के करेंगे दर्शन

ब्यूरो चीफ बन्नूराम यादव कोण्डागांव। कोण्डागांव, छत्तीसगढ़ शासन की मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के अंतर्गत जिले के 260 तीर्थयात्रियों को 28 सितंबर से 01 अक्टूबर 2026 तक आयोजित तीर्थ यात्रा के लिए हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। यात्रा के दौरान तीर्थयात्री शिरडी साईं धाम, शनि शिंगणापुर एवं त्र्यंबकेश्वर के दर्शन करेंगे।

जिले के विभिन्न क्षेत्रों से शामिल हुए तीर्थयात्री

तीर्थ यात्रा में विकासखंड कोण्डागांव से 66, फरसगांव से 36, माकड़ी से 34, बड़ेराजपुर से 25, केशकाल से 34, नगर पंचायत फरसगांव से 15, नगर पंचायत केशकाल से 15 तथा नगर पालिका कोण्डागांव से 35 तीर्थयात्री शामिल हुए हैं। इनमें वृद्धजन, सहायक एवं विधवा हितग्राही शामिल हैं।

निःशुल्क यात्रा, भोजन और आवास की व्यवस्था

मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत यात्रियों के लिए शासन द्वारा निःशुल्क यात्रा, भोजन, आवास एवं तीर्थ दर्शन की व्यवस्था की गई है। यात्रा को सुविधाजनक बनाने के लिए समाज कल्याण विभाग द्वारा सभी तीर्थयात्रियों को पहचान पत्र एवं आवश्यक सामग्री भी प्रदान की गई।

जनप्रतिनिधि और अधिकारी रहे उपस्थित

तीर्थयात्रियों को रवाना किए जाने के अवसर पर जनप्रतिनिधि श्री दीपेश अरोरा, मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री अविनाश भोई, समाज कल्याण अधिकारी श्रीमती ललिता लकड़ा सहित विभागीय अधिकारी एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

Leave a Comment