पूनम पटेल ने योजना से मिली सहायता के लिए मुख्यमंत्री के प्रति जताया आभार
ब्यूरो चीफ बन्नूराम यादव कोण्डागांव। कोण्डागांव, ग्राम मुलमुला निवासी श्रीमती पूनम पटेल के लिए महतारी वंदन योजना परिवार की छोटी-छोटी जरूरतों को पूरा करने में आर्थिक सहारा बन रही है। योजना के तहत उन्हें प्रतिमाह 1 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्राप्त हो रही है।
बच्चे की पढ़ाई से जुड़ी जरूरतों में हो रहा उपयोग
श्रीमती पूनम पटेल ने बताया कि योजना से मिलने वाली राशि का उपयोग वह अपने बच्चे की पढ़ाई-लिखाई से जुड़ी छोटी-छोटी जरूरतों को पूरा करने में करती हैं। आवश्यकता के अनुसार इस राशि का उपयोग घर-परिवार और व्यक्तिगत जरूरतों के लिए भी किया जाता है।
छोटी जरूरतों के लिए बनी मददगार
पूनम पटेल ने बताया कि परिवार में कई ऐसी छोटी जरूरतें होती हैं, जिनके लिए अलग से राशि की आवश्यकता पड़ती है। ऐसे समय में महतारी वंदन योजना से मिलने वाली सहायता उनके लिए उपयोगी साबित होती है। इससे उन्हें अपनी आवश्यकताओं को पूरा करने में सुविधा मिलती है और परिवार की आर्थिक जरूरतों में भी सहयोग मिलता है।
मुख्यमंत्री के प्रति जताया आभार
श्रीमती पूनम पटेल ने कहा कि महतारी वंदन योजना के माध्यम से मिलने वाली आर्थिक सहायता से उनकी छोटी-छोटी जरूरतें पूरी करने में मदद मिल रही है। उन्होंने योजना के लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह राशि उनके जैसे परिवारों के लिए उपयोगी सहारा है।








