Buy Advt. Space

महतारी वंदन योजना से सोनादई को मिला आर्थिक संबल

By

दैनिक जरूरतों और बच्चों के पोषण में मिल रही आर्थिक सहायता

ब्यूरो चीफ बन्नूराम यादव कोण्डागांव। कोण्डागांव, शासन की महतारी वंदन योजना महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने और उन्हें आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ाने में सहायक साबित हो रही है। योजना के तहत पात्र महिलाओं को प्रतिमाह एक हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी जा रही है, जिससे महिलाएं अपनी दैनिक जरूरतों के साथ परिवार की आवश्यकताओं को पूरा करने में सहयोग कर रही हैं।

नियमित आर्थिक सहायता से मिली राहत

ग्राम पलारी के नानीपदर निवासी सोनादई मंडावी भी महतारी वंदन योजना की हितग्राही हैं। उन्हें योजना के तहत प्रतिमाह एक हजार रुपये की राशि प्राप्त हो रही है। सोनादई बताती हैं कि नियमित रूप से मिलने वाली यह आर्थिक सहायता उनके लिए काफी उपयोगी है।

वह इस राशि का उपयोग दैनिक जरूरतों को पूरा करने के साथ अपने दो छोटे बच्चों के पोषण आहार के लिए भी करती हैं। इसके अलावा कुछ राशि भविष्य की आवश्यकताओं के लिए सुरक्षित रखती हैं।

आर्थिक निर्णय लेने में बढ़ा आत्मविश्वास

सोनादई के लिए महतारी वंदन योजना केवल आर्थिक सहायता का माध्यम नहीं, बल्कि आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ने का आधार भी बन रही है। नियमित आर्थिक सहयोग से उन्हें छोटी-बड़ी जरूरतों के लिए दूसरों पर निर्भरता कम करने में मदद मिल रही है।

योजना से प्राप्त राशि को अपनी प्राथमिकताओं के अनुसार खर्च करने का अवसर मिलने से उनके भीतर आर्थिक निर्णय लेने का आत्मविश्वास भी बढ़ा है।

परिवार की जरूरतों में कर रही हैं सहयोग

सोनादई ने बताया कि शासन की इस पहल से उन्हें परिवार की आवश्यकताओं को पूरा करने में सहयोग मिल रहा है। साथ ही भविष्य के लिए कुछ राशि बचाने में भी मदद मिलती है। उन्होंने महिलाओं को आर्थिक संबल प्रदान करने के लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के प्रति आभार व्यक्त किया।

महिला सशक्तिकरण की दिशा में पहल

उल्लेखनीय है कि महतारी वंदन योजना के माध्यम से महिलाओं को नियमित आर्थिक सहायता उपलब्ध कराकर छत्तीसगढ़ शासन द्वारा महिला सशक्तिकरण, आर्थिक सुरक्षा और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने का प्रयास किया जा रहा है। योजना से मिलने वाली सहायता महिलाओं को परिवार की आवश्यकताओं में योगदान देने और आर्थिक रूप से अधिक सक्षम बनने में मदद कर रही है।

Leave a Comment