सेलूद मंडल कांग्रेस ने उतई थाने में शिकायत देकर FIR और गिरफ्तारी की मांग की
सेलूद। पूर्व मुख्यमंत्री एवं पाटन विधायक भूपेश बघेल के खिलाफ फेसबुक पर कथित रूप से अभद्र एवं आपत्तिजनक टिप्पणी किए जाने को लेकर सेलूद मंडल कांग्रेस ने आपत्ति जताई है। कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उतई थाना प्रभारी को ज्ञापन सौंपकर मामले में प्राथमिकी दर्ज करने और संबंधित व्यक्ति के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की।
ज्ञापन में कांग्रेस नेताओं ने कहा कि सोशल मीडिया पर किसी जनप्रतिनिधि के खिलाफ कथित आपत्तिजनक टिप्पणी से राजनीतिक एवं सामाजिक माहौल प्रभावित हो सकता है। उन्होंने पुलिस से मामले की निष्पक्ष जांच कर टिप्पणी की सत्यता, संदर्भ और संबंधित सोशल मीडिया अकाउंट की जानकारी की जांच करने की मांग की।
कांग्रेस नेताओं ने कहा कि जांच में आरोप सही पाए जाने पर संबंधित व्यक्ति के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाए। ज्ञापन के माध्यम से उन्होंने FIR दर्ज करने और आरोपी की गिरफ्तारी की मांग भी रखी।
इस दौरान दुर्ग जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के पूर्व अध्यक्ष जवाहर वर्मा, दुर्ग मंडी बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष अश्वनी साहू, सेलूद मंडल अध्यक्ष खिलेश मारकंडे, राकेश साहू, संजय यादव, दिलीप बंछोर, देवनारायण ठाकुर, नरेश श्रीवास, आगेश्वर साहू, सुरेंद्र कुर्रे, अविनाश मिश्रा, करण धनकर, विकास साहू, जय साहू और भावेश यादव सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।
पूर्व CM भूपेश बघेल पर फेसबुक टिप्पणी का मामला, कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन








