Buy Advt. Space

माकड़ी में गड़वा (आदिवासी ढोकरा शिल्पी) समाज के पदाधिकारियों का चुनाव सम्पन्न

By

घोड़सोड़ा में हुई तहसील स्तरीय महासभा, संगठन को मजबूत बनाने पर दिया जोर

ब्यूरो चीफ बन्नूराम यादव कोण्डागांव। कोण्डागांव, गड़वा (आदिवासी ढोकरा शिल्पी) समाज को संगठित एवं मजबूत बनाने के उद्देश्य से कोण्डागांव जिले के माकड़ी तहसील/ब्लॉक में समाज के पदाधिकारियों का चुनाव सम्पन्न हुआ। रविवार को ग्राम घोड़सोड़ा में गड़वा (ढोकरा शिल्पी) समाज की तहसील स्तरीय महासभा का आयोजन किया गया, जिसमें माकड़ी ब्लॉक के सामाजिक बंधु, प्रबुद्धजन, जिला पदाधिकारी एवं संभाग अध्यक्ष पंचूराम सागर उपस्थित रहे।

विचार-विमर्श के बाद नई कार्यकारिणी का गठन

महासभा में समाज की एकजुटता, संगठन को मजबूत करने तथा सामाजिक हितों को आगे बढ़ाने को लेकर उपस्थितजनों ने विचार-विमर्श किया। इसके बाद सर्वसम्मति से माकड़ी तहसील/ब्लॉक के लिए नए पदाधिकारियों एवं कार्यकारिणी सदस्यों का मनोनयन किया गया।

बुधराम सागर बने ब्लॉक अध्यक्ष

नवगठित कार्यकारिणी में बुधराम सागर सोंहगा को ब्लॉक अध्यक्ष, बिशेश्वर बाज बाडरा को उपाध्यक्ष, संतोष बघेल माकड़ी को सचिव और जितेन्द्र वैध बरकई को उप सचिव बनाया गया।

वहीं प्रहलाद नाग घोड़सोड़ा को कोषाध्यक्ष, बिचिन्द्रों बघेल दण्डवन को उप कोषाध्यक्ष तथा नरसिंग नाग और भगतराम सोनवानी घोड़सोड़ा को मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई।

कार्यकारिणी सदस्यों को भी मिली जिम्मेदारी

कार्यकारिणी सदस्यों के रूप में जागेश्वर बाज माकड़ी, लोकचन्द नाग बाडरा, भोलाराम नाग घोड़सोड़ा, राकेश बाज बाडरा, दीपक बघेल अमरावती, नारायण सोनवानी घोड़सोड़ा, सुबल्या नाग घोड़सोड़ा, बालकुमार नाग बरकई एवं श्रीमती जानकी नाग बेलगांव को शामिल किया गया।

सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों एवं कार्यकारिणी सदस्यों को समाज को संगठित करने और संगठन की मजबूती के लिए कार्य करने की जिम्मेदारी सौंपी गई।

नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को दिलाई गई शपथ

चुनाव सम्पन्न होने के बाद संभाग अध्यक्ष एवं गड़वा शिल्पी समाज के पथ प्रदर्शक पंचूराम सागर ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ दिलाई। उन्होंने पदाधिकारियों को ईमानदारी और निःस्वार्थ भाव से समाज के प्रति अपने दायित्वों का निर्वहन करने के लिए प्रेरित किया।

महासभा के माध्यम से समाजजनों ने संगठन की एकजुटता बनाए रखने और सामाजिक हितों के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया।

Leave a Comment