Buy Advt. Space

प्रभारी सचिव बसव राजू एस. ने कोण्डागांव जिले में विकास कार्यों का लिया जायजा

By

निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा, समय-सीमा में गुणवत्ता के साथ काम पूरा करने के निर्देश

ब्यूरो चीफ बन्नूराम यादव कोण्डागांवकोण्डागांव, प्रभारी सचिव श्री बसव राजू एस. ने शुक्रवार को कोण्डागांव जिले का दौरा कर विभिन्न विकास कार्यों और निर्माणाधीन शासकीय भवनों का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों से निर्माण कार्यों की प्रगति की जानकारी लेते हुए सभी कार्यों को निर्धारित समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरा करने के निर्देश दिए। इस दौरान कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना भी मौजूद रहीं।

केशकाल में लाइब्रेरी और बायपास निर्माण का निरीक्षण

प्रभारी सचिव ने केशकाल विकासखंड के केशकाल नगर में निर्माणाधीन लाइब्रेरी का निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माण कार्य की वर्तमान स्थिति और प्रगति की जानकारी ली। इसके बाद केशकाल बायपास मार्ग का जायजा लेते हुए अधिकारियों को सड़क निर्माण कार्य निर्धारित समय-सीमा में गुणवत्ता के साथ पूर्ण करने के निर्देश दिए।

डिजिटल क्रॉप सर्वे की प्रगति की ली जानकारी

प्रभारी सचिव ने केशकाल में राजस्व विभाग द्वारा संचालित डिजिटल क्रॉप सर्वे (डीसीएस) कार्य का भी निरीक्षण किया। उन्होंने जिले में डीसीएस सर्वे की प्रगति की जानकारी ली और सर्वे कार्य को तय समय-सीमा में पूरा करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।

अक्टूबर तक शुरू होगा 132/33 केवी विद्युत सबस्टेशन

इसके बाद प्रभारी सचिव ने जामगांव में निर्माणाधीन 132/33 केवी विद्युत सबस्टेशन का अवलोकन किया। उन्होंने सबस्टेशन के निर्माण की प्रगति की समीक्षा करते हुए शेष आवश्यक कार्यों को शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने अक्टूबर माह तक सबस्टेशन को प्रारंभ करने के लिए आवश्यक तैयारियां पूरी करने को कहा।

वीबीजी-रामजी योजना के तहत मुक्तिधाम निर्माण का निरीक्षण

प्रभारी सचिव ने बहीगांव में विकसित भारत जी-रामजी (वीबीजी-रामजी) योजना के अंतर्गत निर्माणाधीन मुक्तिधाम का भी निरीक्षण किया। उन्होंने योजना के तहत जल संरक्षण और पौधारोपण जैसे कार्यों को प्राथमिकता देने पर जोर दिया। साथ ही इन कार्यों का प्रभावी और बेहतर क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के निर्देश अधिकारियों को दिए।

अधिकारियों को गुणवत्ता और समय-सीमा पर विशेष जोर

दौरे के दौरान प्रभारी सचिव ने जिले में चल रहे विभिन्न विकास एवं निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को कार्यों की नियमित निगरानी करने और गुणवत्ता के साथ निर्धारित समय-सीमा में उन्हें पूरा करने के निर्देश दिए।

इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ श्री अविनाश भोई, केशकाल एसडीएम सुश्री आकांक्षा नायक सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Comment