Buy Advt. Space

जिला पंचायत सीईओ ने ली साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक

By

डिजिटल क्रॉप सर्वे और एग्रीस्टैक पंजीयन में प्रगति लाने के निर्देश

ब्यूरो चीफ बन्नूराम यादव कोण्डागांवकोण्डागांव, कलेक्टर श्रीमती नुपूर राशि पन्ना के निर्देशानुसार जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री अविनाश भोई ने मंगलवार को जिला कार्यालय के सभाकक्ष में साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक लेकर विभिन्न विभागों में संचालित शासकीय योजनाओं एवं कार्यक्रमों के क्रियान्वयन की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने डिजिटल क्रॉप सर्वे एवं एग्रीस्टैक पंजीयन के कार्यों में अपेक्षित प्रगति सुनिश्चित करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।

बस्तर मुन्ने पोर्टल और सीएम हेल्पलाइन की समीक्षा

बैठक में सीईओ श्री भोई ने बस्तर मुन्ने पोर्टल में शासकीय योजनाओं के पात्र हितग्राहियों की शत-प्रतिशत जानकारी दर्ज करने के निर्देश दिए। उन्होंने सीएम हेल्पलाइन में लंबित आवेदनों का गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित करने तथा समय-सीमा में लंबित प्रकरणों के निराकरण में तेजी लाने पर विशेष जोर दिया।

डिजिटल क्रॉप सर्वे में तेजी लाने के निर्देश

सीईओ ने राजस्व विभाग द्वारा शासन के निर्देशानुसार किए जा रहे डिजिटल क्रॉप सर्वे की तहसीलवार प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने सभी एसडीएम एवं तहसीलदारों को सर्वे कार्य में तेजी लाते हुए निर्धारित समय-सीमा के भीतर कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए।

पात्र किसानों का एग्रीस्टैक पंजीयन सुनिश्चित करने पर जोर

बैठक में एग्रीस्टैक पंजीयन की प्रगति की भी समीक्षा की गई। सीईओ श्री भोई ने कृषि विभाग के अधिकारियों को सभी पात्र किसानों का पंजीयन सुनिश्चित करने तथा उन्हें प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ दिलाने के लिए आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना के लक्ष्य को पूरा करने के निर्देश

प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के अंतर्गत जिले को प्राप्त लक्ष्य की पूर्ति के लिए विद्युत विभाग के अधिकारियों को योजना के क्रियान्वयन में तेजी लाने के निर्देश दिए गए। बैठक में पुनर्वासित परिवारों को शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाने की प्रक्रिया की भी समीक्षा की गई।

नोडल अधिकारी करेंगे गांवों का नियमित निरीक्षण

सीईओ ने ग्राम पंचायतों के लिए नियुक्त नोडल अधिकारियों को अपने-अपने आबंटित गांवों का नियमित भ्रमण एवं निरीक्षण करने तथा योजनाओं की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मैदानी स्तर पर योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए नियमित निगरानी आवश्यक है।

हितग्राहियों का शत-प्रतिशत केवाईसी पूरा करने के निर्देश

बैठक में सभी विभागों के अधिकारियों को विभागीय योजनाओं के हितग्राहियों का शत-प्रतिशत केवाईसी पूर्ण कराने के निर्देश दिए गए, ताकि हितग्राहियों को योजनाओं की राशि एवं अन्य लाभ सुचारू रूप से प्राप्त होते रहें।

विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की हुई समीक्षा

बैठक में प्रधानमंत्री आवास योजना, महतारी वंदन योजना, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, आयुष्मान कार्ड, सेवासेतु सहित शासन की अन्य महत्वपूर्ण जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन की भी विस्तार से समीक्षा की गई।

बैठक में जिले के सभी एसडीएम, तहसीलदार एवं विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Comment