Buy Advt. Space

हरेली पर हरियाली का संकल्प, न्यू कृषि मंडी से शुरू होगा वृहद वृक्षारोपण

By

दुर्ग। हरेली तिहार के अवसर पर पर्यावरण संरक्षण और शहर को हराभरा बनाने के उद्देश्य से नगर पालिक निगम दुर्ग द्वारा वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम की शुरुआत 12 अगस्त 2026 को सुबह 10 बजे न्यू कृषि मंडी, धमधा रोड से होगी।

कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर महापौर अलका बाघमार ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों की बैठक लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि हरेली प्रकृति और संस्कृति से जुड़ा पर्व है, इसलिए पौधारोपण के साथ उनकी नियमित देखभाल और सुरक्षा भी सुनिश्चित की जानी चाहिए।

कार्यक्रम के सफल संचालन के लिए प्रभारी आयुक्त मोहेंद्र साहू ने अधिकारियों-कर्मचारियों को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी हैं। कार्यपालन अभियंता मोहम्मद सलीम सिद्दीकी को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।

नगर निगम ने शहरवासियों से अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में शामिल होने और “एक पौधा प्रकृति के नाम” के संदेश के साथ पौधों की नियमित देखभाल करने की अपील की है।

Leave a Comment