Buy Advt. Space

शादी का झांसा देकर दुष्कर्म, आरोपी घंटों में गिरफ्तार, भेजा गया जेल

By

ब्यूरो चीफ बन्नूराम यादव कोंडागांव। कोंडागांव, कोंडागांव पुलिस ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के मामले में फरार आरोपी को घटना दर्ज होने के कुछ ही घंटों के भीतर गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

पीड़िता की शिकायत पर दर्ज हुआ मामला

पुलिस के अनुसार पीड़िता ने थाना कोंडागांव में शिकायत दर्ज कराई कि काकड़ाबेड़ा निवासी 23 वर्षीय रूपेन कुमार सोरी उसे अपने घर ले गया और मना करने के बावजूद शादी का वादा कर लगातार शारीरिक संबंध बनाता रहा। शिकायत के आधार पर थाना कोंडागांव में अपराध क्रमांक 227/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 69 में मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की गई।

एसपी के निर्देश पर बनी विशेष टीम

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक पंकज चंद्रा के निर्देश पर फरार आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम गठित की गई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कपिल चंद्रा और एसडीओपी रूपेश कुमार के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक सौरभ उपाध्याय के नेतृत्व में पुलिस टीम ने आरोपी की तलाश शुरू की।

मुखबिर की सूचना पर हुई गिरफ्तारी

तलाश के दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी काकड़ाबेड़ा में मौजूद है। पुलिस ने तत्काल घेराबंदी कर उसे हिरासत में लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपराध करना स्वीकार किया। पुलिस के अनुसार वह फरार होने की तैयारी में था।

न्यायालय में पेश, भेजा गया जेल

आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी करने के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

इन पुलिसकर्मियों की रही अहम भूमिका

पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक सौरभ उपाध्याय, उप निरीक्षक अखिलेश धीवर, प्रधान आरक्षक आशो मरकाम, आरक्षक सुखी राजपूत, बेदराम चंदेल तथा महिला आरक्षक सोना मरकाम की विशेष भूमिका रही।

Leave a Comment