Buy Advt. Space

कोण्डागांव में सही दवा शुद्ध आहार अभियान के तहत जांच अभियान

By

ब्यूरो चीफ बन्नूराम यादव कोण्डागांव । छत्तीसगढ़ शासन एवं नियंत्रक खाद्य एवं औषधि प्रशासन छत्तीसगढ़ के निर्देशानुसार तथा कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना के मार्गदर्शन में जिले में “सही दवा, शुद्ध आहार- यही छत्तीसगढ़ का आधार” थीम के अंतर्गत 15 दिवसीय सघन जांच अभियान संचालित किया गया। यह अभियान 27 अप्रैल 2026 से 11 मई 2026 तक चलाया गया।

सुरक्षित और गुणवत्तायुक्त खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने पर जोर

अभियान का मुख्य उद्देश्य जिले के नागरिकों को सुरक्षित एवं गुणवत्तायुक्त खाद्य एवं औषधि सामग्री उपलब्ध कराना रहा। इसी क्रम में जिला मुख्यालय कोण्डागांव के विभिन्न आईसक्रीम पार्लर एवं दुकानों का निरीक्षण किया गया।

आईसक्रीम पार्लर और दुकानों का किया निरीक्षण

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने दुकानों एवं पार्लरों में साफ-सफाई की व्यवस्था का जायजा लिया। संचालकों को फ्रीजर स्वच्छ रखने तथा निर्धारित तापमान बनाए रखने के निर्देश दिए गए। साथ ही आईसक्रीम एवं अन्य खाद्य पदार्थों की एक्सपायरी डेट नियमित रूप से जांचने के लिए कहा गया।

खाद्य पंजीयन और रिकॉर्ड संधारण के दिए निर्देश

निरीक्षण टीम ने सभी प्रतिष्ठानों को खाद्य पंजीयन प्रमाण पत्र प्रदर्शित करने के निर्देश दिए। इसके अलावा कंपनी को वापस किए जाने वाले कालातीत खाद्य पदार्थों को अलग रखकर उन पर स्पष्ट रूप से “कालातीत खाद्य पदार्थ” का लेबल लगाने को कहा गया।

मेडिकल और पेस्ट कंट्रोल रिकॉर्ड रखने पर जोर

अधिकारियों ने खरीदी बिलों को व्यवस्थित रूप से संधारित रखने, पेस्ट कंट्रोल रिकॉर्ड एवं कर्मचारियों के मेडिकल चेकअप रिकॉर्ड नियमित रूप से सुरक्षित रखने के निर्देश भी दिए। अभियान के दौरान खाद्य सुरक्षा मानकों के पालन पर विशेष ध्यान दिया गया।

Leave a Comment