Buy Advt. Space

दुर्ग में एक ही दिन 4 चोरी, घरों और स्कूटी को बनाया निशाना

By

दुर्ग। जिले में 14 अप्रैल को चोरी की चार अलग-अलग घटनाओं ने लोगों में दहशत फैला दी है। अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुई इन वारदातों में चोरों ने बंद घरों, निर्माण स्थल और सड़क किनारे खड़े वाहनों को निशाना बनाया। पुलिस ने सभी मामलों में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जामुल क्षेत्र में दो बड़ी वारदात
पहले मामले में सेक्टर-07 भिलाई निवासी वकील प्रेम प्रकाश यादव के निर्माणाधीन मकान के स्टोर रूम का ताला तोड़कर चोरों ने मोटर, केबल और मशीन सहित करीब 20 हजार रुपए का सामान पार कर दिया।

दूसरी घटना आम्रपाली फेस-2 में हुई, जहां सिम्मु श्याम लाल अहिरवार के बंद घर का ताला तोड़कर चोरों ने सोने की चैन, 5500 रुपए नकद और एलसीडी टीवी समेत करीब 55 हजार रुपए की चोरी कर ली। उसी रात आसपास के दो अन्य घरों में भी चोरी की घटना सामने आई।

ब्यूटी पार्लर के बाहर से स्कूटी चोरी
मोहन नगर थाना क्षेत्र के दीपक नगर में ब्यूटी पार्लर संचालिका ज्योति आडिल की एक्टिवा स्कूटी दिनदहाड़े पार्लर के बाहर से चोरी हो गई। स्कूटी की कीमत करीब 26 हजार रुपए बताई गई है।

बंद मकान में हाथ साफ
पद्मनाभपुर थाना क्षेत्र के ग्राम धनोरा में चोरों ने एक बंद मकान को निशाना बनाया। यहां से चांदी की मूर्तियां, मोती की माला, नकदी और अन्य सामान समेत करीब 35 हजार रुपए की चोरी की गई।

पुलिस जांच में जुटी
पुलिस ने सभी मामलों में अपराध दर्ज कर लिया है और आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। संदिग्धों की तलाश जारी है। लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से शहरवासियों में भय का माहौल है।

Leave a Comment