Buy Advt. Space

DSP की बेटी को गैंगरेप की धमकी,सोशल मीडिया चैट से खुली साजिश; 5 आरोपी गिरफ्तार

By

रायपुर/कोंडागांव। छत्तीसगढ़ में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक कंटेंट क्रिएटर और DSP की बेटी निवेदिता मंडावी को सोशल मीडिया पर गैंगरेप और किडनैपिंग की धमकियां दी गईं। मामले का खुलासा तब हुआ जब इंस्टाग्राम पर संचालित एक ग्रुप में चल रही आपत्तिजनक चैट्स सामने आईं।

‘नशा मुक्ति’ ग्रुप के नाम पर चल रही थी साजिश

जानकारी के मुताबिक, इंस्टाग्राम पर ‘नशा मुक्ति’ नाम से एक ग्रुप बनाया गया था, जिसमें कुछ युवक निवेदिता मंडावी की तस्वीरें साझा कर अश्लील टिप्पणियां कर रहे थे। इतना ही नहीं, चैट्स में उनके अपहरण और सामूहिक दुष्कर्म की साजिश जैसी गंभीर बातें भी सामने आईं। इन चैट्स कक होने के बाद मामले ने तूल पकड़ लिया।

शिकायत के बाद तेजी से हुई कार्रवाई

पीड़िता ने इस मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस में शिकायत दर्ज कराई और एक वीडियो भी साझा किया, जिसके बाद यह मामला सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। लोगों ने इस घटना पर नाराजगी जताते हुए आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।

5 आरोपी गिरफ्तार, IT एक्ट के तहत कार्रवाई

केशकाल थाना प्रभारी विकास बघेल के अनुसार, इस मामले में 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। सभी आरोपी केशकाल, भानुप्रतापपुर और कोंडागांव क्षेत्र के निवासी हैं।
पुलिस ने बताया कि पहले रायपुर में जीरो FIR दर्ज की गई थी, जिसे बाद में केशकाल ट्रांसफर कर विधिवत मामला दर्ज किया गया। आरोपियों के खिलाफ आईटी एक्ट सहित अन्य धाराओं में कार्रवाई की जा रही है।

सोशल मीडिया सुरक्षा पर उठे सवाल

इस घटना के बाद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स की सुरक्षा और निगरानी को लेकर भी सवाल खड़े हो गए हैं। बड़ी संख्या में लोग पीड़िता के समर्थन में सामने आए हैं और इसे समाज के लिए गंभीर चिंता का विषय बताया जा रहा है।

Leave a Comment