Buy Advt. Space

भाजपा स्थापना दिवस को ऐतिहासिक बनाने भिलाई BJYM की अहम बैठक

By

भिलाई। भारतीय जनता पार्टी के आगामी स्थापना दिवस (6 अप्रैल) को भव्य रूप से मनाने के लिए भिलाई भाजयुमो ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी कड़ी में भाजपा जिला कार्यालय में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक भाजपा जिला अध्यक्ष पुरुषोत्तम देवांगन के मार्गदर्शन एवं भाजयुमो जिला अध्यक्ष सौरभ जायसवाल के नेतृत्व में संपन्न हुई।

बैठक में निर्णय लिया गया कि इस वर्ष स्थापना दिवस को ‘युवा शक्ति’ के संकल्प के साथ मनाया जाएगा, जिसमें जिले भर के हजारों युवाओं की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी।

इस अवसर पर तय किया गया कि स्थापना दिवस के दिन घर-घर भाजपा का झंडा लगाया जाएगा, महापुरुषों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण किया जाएगा तथा बूथ स्तर तक संगठनात्मक बैठकें आयोजित होंगी। इसके साथ ही सेवा कार्यों और विशेष स्वच्छता अभियान के माध्यम से सामाजिक सरोकारों को भी जोड़ा जाएगा।

बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा जिला अध्यक्ष पुरुषोत्तम देवांगन ने कहा कि 6 अप्रैल 1980 को स्थापित भाजपा आज कार्यकर्ताओं के समर्पण से विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी बन चुकी है। उन्होंने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों और अटल बिहारी वाजपेयी के नेतृत्व की विरासत को बूथ स्तर तक पहुंचाने का आह्वान किया।

वहीं भाजयुमो जिला अध्यक्ष सौरभ जायसवाल ने कहा कि स्थापना दिवस कार्यकर्ताओं के लिए गर्व का अवसर है और इस बार भिलाई युवा मोर्चा शक्ति प्रदर्शन के साथ-साथ रचनात्मक गतिविधियों के जरिए समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाएगा।

बैठक में जिला महामंत्री, सभी मंडल अध्यक्ष, जिला पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में युवा मोर्चा के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Comment