Buy Advt. Space

छात्रसंघ चुनाव बहाली की मांग को लेकर एनएसयूआई का ज्ञापन

By

दुर्ग। छात्रसंघ चुनाव बहाली की मांग को लेकर एनएसयूआई ने साइंस कॉलेज दुर्ग के प्राचार्य को छत्तीसगढ़ के माननीय राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा। यह कार्यक्रम एनएसयूआई प्रदेश अध्यक्ष नीरज पांडे के निर्देश पर आदित्य नारंग, सोनू साहू और आकाश कनौजिया के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया गया।

ज्ञापन में कहा गया कि छात्र हितों की रक्षा और उनके अधिकारों को मजबूत बनाने के लिए छात्रसंघ चुनाव अत्यंत आवश्यक है। एनएसयूआई के प्रदेश महासचिव आदित्य नारंग ने बताया कि छात्रसंघ चुनाव लोकतांत्रिक व्यवस्था का महत्वपूर्ण हिस्सा है, जिससे छात्रों को नेतृत्व विकसित करने और अपनी आवाज उठाने का अवसर मिलता है।

उन्होंने कहा कि वर्ष 2015 से प्रदेश में छात्रसंघ चुनाव बंद हैं, जिससे छात्रों का लोकतांत्रिक प्रतिनिधित्व प्रभावित हो रहा है और उनकी समस्याएं प्रशासन तक प्रभावी ढंग से नहीं पहुंच पा रही हैं।

एनएसयूआई ने मांग की है कि छात्रहितों को ध्यान में रखते हुए जल्द से जल्द छात्रसंघ चुनाव बहाल किए जाएं, ताकि छात्रों को अपने अधिकारों के लिए सशक्त मंच मिल सके।

ज्ञापन सौंपने के दौरान एनएसयूआई के प्रदेश महासचिव आदित्य नारंग, प्रदेश उपाध्यक्ष सोनू साहू, प्रदेश महासचिव आकाश कनौजिया सहित वरुण केवलतानी, सुरेंद्र बाघमार, युवा चंद्राकर, पीयूष सिन्हा, मृदुल सिंह, मयंक देशमुख, चेतन कुमार, अंजली साव, डिशा भारती, नारायण तिवारी, रिया निषाद, लक्ष्मी, गौरव निषाद, सोमा वर्मा सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Leave a Comment