Buy Advt. Space

भिलाई में दो पक्षों में हिंसक झड़प, पथराव में CSP समेत 5 घायल

By

भिलाई। छत्तीसगढ़ के Bhilai में सोमवार देर रात दो पक्षों के बीच विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। मामूली कहासुनी से शुरू हुआ विवाद मारपीट और पथराव तक पहुंच गया, जिसमें छावनी CSP समेत पांच लोग घायल हो गए।

जानकारी के अनुसार सोनकर मोहल्ले में बच्चों के बीच हुई कहासुनी के बाद दोनों पक्षों के बड़े लोग भी आमने-सामने आ गए। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और दोनों गुटों के बीच जमकर मारपीट व पत्थरबाजी शुरू हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन पथराव के दौरान पुलिसकर्मी भी चपेट में आ गए। इस दौरान छावनी CSP समेत कुल पांच लोग घायल हुए हैं। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए इलाके में भारी पुलिस बल तैनात किया गया और लगातार गश्त जारी है।

प्रारंभिक जांच में इस विवाद के पीछे प्रेम प्रसंग का एंगल भी सामने आया है। एक पक्ष का आरोप है कि कुछ दिन पहले मोहल्ले का एक युवक एक युवती को लेकर भाग गया था। बाद में युवती को वापस घर भेज दिया गया, जबकि युवक के खिलाफ मामला दर्ज होने के बाद उसे जेल जाना पड़ा। इसी रंजिश में विवाद होने की आशंका जताई जा रही है।

पुलिस के मुताबिक फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है। दोनों पक्षों को थाने बुलाकर पूछताछ की जा रही है और मामले की जांच जारी है।

Leave a Comment