Buy Advt. Space

तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ट्रक से भिड़ी, दो परिवारों के छह लोगों की मौत

By

तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ट्रक में जा भिड़ी

कोंडागांव जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र में शुक्रवार देर रात एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा हुआ। रायपुर–जगदलपुर नेशनल हाइवे पर तेज रफ्तार स्कॉर्पियो एक खराब खड़े ट्रक से जा टकराई। टक्कर इतनी भीषण थी कि स्कॉर्पियो के परखच्चे उड़ गए।

मौके पर ही 6 लोगों की दर्दनाक मौत

हादसे में दो परिवार के 6 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। 5 अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद हृदय केंद्र रेफर किया गया है।

मृतकों की पहचान इस प्रकार है—

  • नूतन मांझी (18 वर्ष)
  • शत्रुघ्न मांझी (26 वर्ष)
  • लखनराम मंडावी (40 वर्ष)
  • उपेंद्र मंडावी (17 वर्ष)
  • रूपेश मंडावी (23 वर्ष)
  • एक अज्ञात युवक

फिल्म देखकर लौट रहे थे सभी 12 युवक

जानकारी के अनुसार सभी युवक भैंसाबेड़ा, बड़ेडोंगर के रहने वाले थे। वे कोंडागांव में फिल्म देखकर स्कॉर्पियो (CG 27 R 7920) से गांव लौट रहे थे। वाहन में कुल 12 युवक सवार थे।

हाईवे पर पहुंचते ही तेज रफ्तार स्कॉर्पियो बीच सड़क पर खड़े खराब ट्रक (CG 04 HU 8214) से भीषण टकराई।

5 गंभीर रूप से घायल, गांव में शोक का माहौल

गंभीर रूप से घायल युवकों के नाम—

स्कॉर्पियो चालक ओंकार नाग समेत दो अन्य युवकों को मामूली चोटें आई हैं।

  • धनेश्वर नाग (18)
  • दामेंद्र नाग (22)
  • रामचंद्र राणा (27)
  • सोगेंद्र मंडावी (22)
  • रविंद्र नेताम (28)

घटना स्थल पर अफरा-तफरी, पुलिस ने संभाला मोर्चा

सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और रात में ही रेस्क्यू शुरू कर दिया। घायलों को अस्पताल भेजा गया और क्षतिग्रस्त वाहन हटवाए गए।

ग्रामीणों ने टोल प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाया

स्थानीय ग्रामीणों का आरोप

  • खराब ट्रक लंबे समय से बीच सड़क पर खड़ा था।
  • न तो उसे हटाने क्रेन उपलब्ध कराई गई।
  • न ही कोई गार्ड वहां मौजूद था।

ग्रामीणों का कहना है कि टोल प्लाजा प्रबंधन की लापरवाही न होती, तो यह हादसा टाला जा सकता था।

गांव में पसरा मातम

बड़ेडोंगर क्षेत्र में एक साथ पांच युवकों की मौत से शोक का माहौल है। कई परिजन सदमे में बार-बार बेहोश हो रहे हैं। कई घरों में चूल्हा तक नहीं जला है।

प्रशासन ने शुरू की जांच

प्रशासन ने मृतकों के पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू कर दी है और पूरे मामले की विस्तृत जांच की जा रही है।

Leave a Comment