Buy Advt. Space

शॉर्ट सर्किट से चीचा में धान जली, किसानों की मेहनत राख बनी

By




चार महीने की मेहनत पलभर में राख में बदली

रवि गहने दुर्ग (चीचा लिटिया)। ग्राम चीचा निवासी टीकम लाल वर्मा पिता कृष्णा वर्मा की 2 एकड़ में लगी धान की फसल शॉर्ट सर्किट से लगी आग में पूरी तरह जलकर राख हो गई। किसान ने इस फसल के लिए पिछले चार महीने की मेहनत और उम्मीदें लगा रखी थीं।


गांव वालों ने देखा धुआं, फिर मचा हड़कंप

घटना उस वक्त हुई जब आसपास के किसान अपने खेतों में धान कटाई कर रहे थे। अचानक उन्होंने खेतों से घना धुआं उठता देखा। पास जाकर देखा तो टीकम वर्मा के खेत में आग लग चुकी थी। ग्रामीणों ने तत्काल टीकम वर्मा को सूचना दी।


आग ने फैलकर अन्य खेतों को भी चपेट में लिया

टीकम वर्मा परिवार सहित खेत पहुंचे तो पूरा खेत जलकर राख हो चुका था। आग की लपटें पास के किसानों मुकेश वर्मा और कन्हैया वर्मा के खेतों तक भी पहुंच गईं। किसानों का कहना है कि आग ट्रांसफार्मर में शॉर्ट सर्किट के कारण लगी।


बिजली विभाग को दी गई सूचना, जांच जारी

घटना की जानकारी मिलते ही बिजली विभाग की टीम मौके पर पहुंची। किसानों ने मांग की है कि फसल के नुकसान की भरपाई जल्द की जाए ताकि उनकी आर्थिक स्थिति पर अधिक असर न पड़े।)। ग्राम चीचा निवासी टीकम लाल वर्मा पिता कृष्णा वर्मा की 2 एकड़ में लगी धान की फसल शॉर्ट सर्किट से लगी आग में पूरी तरह जलकर राख हो गई। किसान ने इस फसल के लिए पिछले चार महीने की मेहनत और उम्मीदें लगा रखी थीं।



आग ने फैलकर अन्य खेतों को भी चपेट में लिया

टीकम वर्मा परिवार सहित खेत पहुंचे तो पूरा खेत जलकर राख हो चुका था। आग की लपटें पास के किसानों मुकेश वर्मा और कन्हैया वर्मा के खेतों तक भी पहुंच गईं। किसानों का कहना है कि आग ट्रांसफार्मर में शॉर्ट सर्किट के कारण लगी।


बिजली विभाग को दी गई सूचना, जांच जारी

घटना की जानकारी मिलते ही बिजली विभाग की टीम मौके पर पहुंची। किसानों ने मांग की है कि फसल के नुकसान की भरपाई जल्द की जाए ताकि उनकी आर्थिक स्थिति पर अधिक असर न पड़े।

Leave a Comment