दुर्ग। सड़क सुरक्षा और जनजागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से दुर्ग पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि शराब पीकर वाहन चलाना न सिर्फ क़ानूनन अपराध है बल्कि जीवन के लिए बेहद ख़तरनाक भी है। पुलिस ने कहा कि थोड़ी-सी लापरवाही बड़ा हादसा बन सकती है और कई ज़िंदगियाँ खतरे में डाल सकती है।
दुर्ग पुलिस ने नागरिकों से अनुरोध किया है कि यदि किसी ने शराब का सेवन किया है तो वह स्वयं वाहन न चलाए। इसके बजाय सुरक्षित घर लौटने के लिए ड्राइवर, टैक्सी या कैब सेवा का उपयोग करें।
दुर्ग पुलिस ने अपने संदेश में कहा “याद रखें, परिवार आपका इंतज़ार करता है, सड़क हादसे नहीं।” इस अभियान का उद्देश्य नागरिकों में जिम्मेदारी और जागरूकता की भावना को बढ़ावा देना है ताकि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सके।
यह पहल जनता को सावधानी और आत्म-अनुशासन अपनाने के लिए प्रेरित करती है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि ऐसे मामलों में कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।
संदेश: सुरक्षित चलें, स्वस्थ रहें — दुर्ग पुलिस द्वारा जनहित में जारी।
दुर्ग पुलिस की अपील शराब पीकर वाहन न चलाएं








