Buy Advt. Space

समाचारराष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम’ के 150 वर्ष पूर्ण

By

कोण्डागांव से बन्नूराम यादव की रिपोर्ट

जनप्रतिनिधियों, अधिकारी-कर्मचारियों और विद्यार्थियों ने राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम’ का किया सामूहिक गान

कोण्डागांव ! राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम’ के 150 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आज जिले की सभी शासकीय कार्यालयों एवं शैक्षणिक संस्थाओं में सामूहिक राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम्’ गायन का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिला कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित कार्यक्रम में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के उद्बोधन का सीधा प्रसारण किया गया। कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना के मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष श्री नरपति पटेल, जनपद अध्यक्ष श्रीमती अनीता कोर्राम, उपाध्यक्ष श्री टोमेन्द्र ठाकुर सहित स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं विद्यालयीन छात्र-छात्राओं ने राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम’ का सामूहिक गायन किया।


कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नगर पालिका अध्यक्ष श्री पटेल ने कहा कि आज से 150 वर्ष पहले बंकिमचन्द्र चट्टोउपाध्याय ने ‘वंदे मातरम’ की रचना की थी, जो कि एक गीत ही नहीं बल्कि राष्ट्रीय चेतना और गौरव का प्रतीक है। स्वंतत्रता संग्राम सेनानियों को इस गीत ने नई ऊर्जा दी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने जो विकसित भारत की संकल्पना की है, उसे पूरा करने के लिए सबकी सहभागिता आवश्यक हैं। जनपद अध्यक्ष श्री ठाकुर ने भी कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम्’ 150 वर्ष पूर्ण होने पर हार्दिक शुभकामनाएं दी। जिला पंचायत सीईओ श्री अविनाश भोई ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम्’ के इतिहास के बारे में जानकारी साझा की।


इस अवसर पर श्री कुलवंत चहल, श्रीमती सुमन शुक्ला, श्रीमती सुष्मा खोब्रागडे, श्रीमती सती बघेल और सुश्री सोनामणि, एसडीएम श्री अजय उरांव, डिप्टी कलेक्टर सुश्री रश्मि पोया एवं जिला शिक्षा अधिकारी श्रीमती भारती प्रधान सहित अधिकारी, कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में स्कूली बच्चे उपस्थित थे।

Leave a Comment