Buy Advt. Space

ऑपरेशन विश्वास” में बड़ी कार्रवाई — 62 ठिकानों पर दबिश, 18 गिरफ्तार, 476 पौवा शराब जब्त

By

दुर्ग। जिले में नशे के कारोबार पर रोक लगाने और अवैध शराब बिक्री करने वालों के खिलाफ दुर्ग पुलिस ने “ऑपरेशन विश्वास” के तहत एक व्यापक अभियान चलाया। इस अभियान के दौरान जिले के 62 चिन्हांकित स्थलों पर एक साथ पुलिस टीमों ने दबिश दी, जिसमें 476 पौवा अवैध शराब और लगभग 25 हजार रुपये नगदी रकम जब्त की गई। कार्रवाई के दौरान कुल 18 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।



दुर्ग पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में चलाए जा रहे इस अभियान का उद्देश्य जिले में नशे के कारोबार पर अंकुश लगाना और समाज में नशा मुक्त वातावरण तैयार करना है। पुलिस को लगातार ऐसे लोगों की जानकारी मिल रही थी जो छिपकर शराब की अवैध बिक्री कर रहे थे। जानकारी के आधार पर जिला पुलिस ने सभी थाना क्षेत्रों में विशेष टीम गठित कर एक साथ कार्रवाई की।

थाना पुलगांव क्षेत्र से 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया, जिनसे 157 पौवा शराब और बिक्री की 13 हजार रुपये नगदी रकम बरामद की गई। वहीं छावनी थाना क्षेत्र से 3 आरोपी पकड़े गए, जिनके पास से 124 पौवा शराब और 9 हजार रुपये जब्त किए गए।
पुरानी भिलाई क्षेत्र से 1 आरोपी से 34 पौवा शराब और 600 रुपये की बिक्री रकम मिली।
वैशाली नगर से 1 आरोपी से 30 पौवा,
दुर्ग थाना क्षेत्र से 3 आरोपी पकड़े गए जिनसे 93 पौवा और 1 हजार रुपये,
उतई थाना क्षेत्र से 2 आरोपी जिनसे 38 पौवा शराब,
और अण्डा थाना क्षेत्र से 1 आरोपी से 30 पौवा शराब बरामद की गई।

इनमें से 16 आरोपियों के विरुद्ध आबकारी एक्ट की धारा 34(2) के तहत और 2 आरोपियों (खुर्सीपार क्षेत्र) के खिलाफ धारा 34(1) के तहत कार्रवाई की गई। गिरफ्तार आरोपियों में सुरेश ढीमर, कुलेश्वर साहू, कृष्णा ढीमर, गोपीराम, प्रभूराम बंजारे, प्रेम यादव, दीपक उर्फ दीपू, सत्तारा, सविता जरही, विद्या सेमड़ी, सीताबाई निषाद, बी. चन्द्रकला, मिथलेश साहू, जमुना साहू, ढाल सिंह, केदार साहू, नंद कश्यप और कृष्णा सिन्हा शामिल हैं।

दुर्ग पुलिस ने कहा है कि “ऑपरेशन विश्वास” के तहत यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे नशे के अवैध कारोबार से जुड़ी जानकारी तुरंत पुलिस को दें ताकि समाज से इस बुराई को खत्म किया जा सके।

Leave a Comment