पितेश्वर हरपाल गरियाबंद। हादसे में चाचा-भतीजे की मौके पर ही मौत हो गई। दोनों बाइक से मैनपुर से गरियाबंद की ओर जा रहे थे, तभी सिकासार जीरो प्वाइंट के पास तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में दोनों की सिर पर गंभीर चोट लगी, जिससे उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। हादसे से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है।
गरियाबंद में सड़क हादसा, चाचा-भतीजे की मौके पर मौत








