Buy Advt. Space

गरियाबंद: गौरघाट-धवलपुर मार्ग पर 18 हाथियों का झुंड

By

पितेश्वर हरपाल गरियाबंद ब्रेकिंग। जिले में मंगलवार शाम बड़ा हादसा टल गया, जब गौरघाट और धवलपुर के बीच मुख्य मार्ग पर 18 हाथियों का झुंड अचानक सड़क पार करता दिखाई दिया। झुंड को देखकर ग्रामीण, राहगीर और बस यात्री दहशत में आ गए। करीब दस मिनट तक वाहनों की लंबी कतारें लगी रहीं।

सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और हाथियों पर नजर रख रही है। विभाग ने आसपास के दर्जनों गांवों में हाई अलर्ट जारी कर ग्रामीणों को घरों से बाहर न निकलने की हिदायत दी है।

ग्रामीणों ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से हाथियों की सक्रियता बढ़ गई है, जिससे खेती और आवागमन प्रभावित हो रहे हैं। अभी तक जनहानि नहीं हुई है, लेकिन फसलों को नुकसान पहुंचा है।

वन विभाग ने अपील की है कि जंगल के रास्तों पर सावधानी बरतें और हाथियों को उकसाने की कोशिश न करें।

Leave a Comment