पितेश्वर हरपाल गरियाबंद। सेवा पखवाड़ा के तहत पीपरछेड़ी में आज विशेष पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि और वन विभाग के अधिकारी-कर्मचारियों ने मिलकर “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के अंतर्गत पौधे रोपे।
जनप्रतिनिधियों ने कहा कि पेड़-पौधे हमारे जीवन और पर्यावरण के लिए अत्यंत आवश्यक हैं। इस अभियान का उद्देश्य समाज में हर व्यक्ति को वृक्षारोपण के प्रति जागरूक करना है, ताकि आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ व हरियाली से भरा वातावरण मिल सके।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण भी शामिल हुए और सभी ने पौधों की देखभाल करने का संकल्प लिया।
पीपरछेड़ी में सेवा पखवाड़ा, ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान में पौधरोपण








