Buy Advt. Space

शादी का झांसा, दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग: भाजयुमो नेता पर मामला दर्ज, आरोपी फरार

By



दुर्ग/भिलाई। भिलाई में शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल और मारपीट करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने भाजपा युवा मोर्चा (भाजयुमो) नेता मुकेश सोनकर के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया है।

एडिशनल एसपी सुखनंदन राठौर ने बताया कि स्मृतिनगर पुलिस चौकी में शिकायत दर्ज होने के बाद आरोपी की तलाश जारी है।

मामला कैसे शुरू हुआ?

जानकारी के अनुसार, आरोपी मुकेश सोनकर की भिलाई की एक युवती से दोस्ती हुई थी। धीरे-धीरे दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं और आरोपी ने शादी का झांसा देकर पीड़िता से शारीरिक संबंध बनाए।

अश्लील वीडियो बनाकर धमकाया

युवती का आरोप है कि आरोपी ने खुद को अविवाहित बताते हुए चार साल तक उसे धोखा दिया। जब उसने शादी का दबाव बनाया तो आरोपी ने उसका अश्लील वीडियो बना लिया और उसे वायरल करने की धमकी देकर मारपीट भी की।

पुलिस की कार्रवाई

घटना के बाद से ही आरोपी फरार है। पुलिस ने धारा-376 समेत अन्य गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर लिया है और उसकी तलाश में जुटी हुई है।

भिलाई में इस वारदात से हड़कंप मचा है और पुलिस पर जल्द कार्रवाई का दबाव बढ़ गया है।

Leave a Comment