दुर्ग। नंदिनी थाना क्षेत्र में एक हृदयविदारक घटना सामने आई है। यहां 30 वर्षीय युवक भूपेंद्र कुमार सेन ने अपने ही घर के बाथरूम में ब्लेड से गला काटकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई।
घटना का विवरण
मृतक अहिवारा वार्ड क्रमांक-2 का निवासी था और घर पर ही किराना दुकान चलाता था।
शुक्रवार सुबह करीब 8 बजे युवक ने बाथरूम में जाकर यह खौफनाक कदम उठाया।
घटना की जानकारी मिलने पर नंदिनी पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।
सगाई टूटने से था परेशान
स्थानीय लोगों के अनुसार, भूपेंद्र कुछ समय से गहरे अवसाद में था। उसकी सगाई टूट गई थी और इसके बाद नया रिश्ता नहीं लग पा रहा था। इस कारण वह मानसिक तनाव में रहता था।
पुलिस जांच जारी
नंदिनी थाना प्रभारी पारस ठाकुर ने बताया कि युवक अपने माता-पिता और दो भाइयों के साथ रहता था। प्रारंभिक जांच में आत्महत्या की वजह पारिवारिक और मानसिक तनाव माना जा रहा है। पुलिस सभी पहलुओं की बारीकी से जांच कर रही है।
सगाई टूटने के बाद अवसादग्रस्त युवक ने ब्लेड से काटा गला, दर्दनाक आत्महत्या








